रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 53 मिनट पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 55 मिनट पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 56 मिनट पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 59 मिनट पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 1 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 1 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 1 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 2 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 2 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 2 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 2 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 3 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम
राष्ट्रीय

तेलंगाना विधायक लस्या नंदिता की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

सिकंदराबाद

सिकंदराबाद कैंट से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता का सड़क हादसे में निधन हो गया. विधायक अपनी कार से यात्रा कर रहीं थीं. संगारेड्डी के अमीनपुर मंडल इलाके में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड (ORR) पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

इस सड़क हादसे में विधायक लस्या नंदिता को गंभीर चोटें लगीं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस दुर्घटना में  उनका कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

KCR ने विधायक के निधन पर जताया शोक

लस्या नंदिता के असामयिक निधन पर बीआरएस प्रमुख केसीआर ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, एक युवा विधायक के रूप में अपने कामों के लिए पहचानी जाने वाली लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है.

नंदिता की मौत से मुझे लगा गहरा सदमा: CM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंती रेड्डी ने युवा विधायक की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मौत से मुझे गहरा सदमा लगा है. नंदिता के पिता जी. सयन्ना के साथ मेरे करीब रिश्ते थे. पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था… ये बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं…मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं.

KTR ने युवा विधायक को किया याद

युवा महिला विधायक की मौत पर KTR ने दुख जताते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, लस्या नंदिता के निधन की दुखद और चौंकाने वाली खबर मिली है. मैं युवा विधायक की मौत से स्तब्ध हूं और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

कौन हैं लस्या नंदिता

बता दें कि लस्या नंदिता तेलंगाना के कद्दावर नेता जी. सयन्ना की बेटी है. 37 वर्षीय लस्या ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को हराकर पहली बार सिकंदराबाद की कैंट सीट से विधायक बनी थीं. उनके पिता भी इसी सीट से पांच बार विधायक रहे थे.