\n\n\n\n\n\n
रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 4 मिनट पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 5 मिनट पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 6 मिनट पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 6 मिनट पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 1 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 2 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 2 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 2 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 3 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 3 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 3 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 3 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 3 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित 3 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 4 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 4 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 4 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय

EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम

EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम

नई दिल्ली
 प्राइवेट कर्मचारियों को अब सरकारी नौकरी जैसी पेंशन मिलेगी? अब आपके मन में सवाल उठेगा कि लेकिन कैसे। तो जवाब है कि EPFO की SWP के जरिए। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने अपनी 240वीं बैठक में सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए एक व्यवस्थित निकासी योजना (SWP) को मंजूरी दे दी। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान लेने के बजाय, पात्र सदस्य समय-समय पर किस्तें प्राप्त कर सकते हैं, जबकि शेष ईपीएफ शेष निवेशित रहता है और ब्याज अर्जित करता है।

आइए इस व्यवस्था को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। और जानते हैं कि आखिर कैसे आप अपनी प्राइवेट नौकरी से रिटायरमेंट के बाद सरकारी पेंशन जैसी सुविधा पा सकते हैं।

SWP के जरिए कैसे मिलेगी सरकारी पेंशन जैसी सुविधा?
EPFO में ईपीएफ के लिए SWP व्यवस्था को मंजूरी देना एक बड़ा कदम है।इस सुधार के तहत, रिटायर होने वाले सदस्य अपनी जमा प्रोविडेंट फंड की राशि को अपनी पसंद के अनुसार नियमित अंतराल पर जैसे कि मासिक, त्रैमासिक या छमाही निकाल सकेंगे। इससे सदस्यों को समय-समय पर मिलने वाली आय का एक व्यवस्थित स्रोत मिलेगा, जबकि बची हुई राशि पर रिटर्न मिलना जारी रहेगा।

इससे उनकी रिटायरमेंट के बाद की आय बढ़ेगी और उन्हें मिलने वाली पेंशन में भी मदद मिलेगी। यह सुविधा पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी। सदस्यों पर पैसे निकालने का कोई दबाव नहीं होगा। यह विकल्प पात्र परिवार के सदस्यों या लाभार्थियों को भी दिया जा सकता है, जिससे परिवार को अधिक लचीलापन और वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय सुनिश्चित करना, दोबारा निवेश करने के जोखिम को कम करना, फंड को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना और गिग व प्लेटफॉर्म वर्करों तक सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना है।

मान लीजिए की आप 58 साल की उम्र में रिटायर हो गए और आपके EPF खाते में 1 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं, तो इन पैसों को आप एक साथ ना निकालकर हर महीने निकाल सकते हैं।

अगर आप हर महीने 30 हजार रुपये निकालेंगे और साथ में आपको EPS के तहत पेंशन भी मिलेगी, तो कुल रकम सरकारी पेंशन जैसी हो जाएगी। जैसे किसी सरकारी सी क्लास के सरकारी कर्मचारी को 30 से 40 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, ठीक उसी प्रकार आप SWP के जरिए EPF से पैसा निकाल सकते हैं और यह मान सकते हैं कि यह एक तरह से पेंशन है। हालांकि, ईपीएस के तहत आपको जो पेंशन मिलता है वो बहुत ही कम होती है। लेकिन ईपीएफ के तहत हर महीने एक फिक्स रकम निकाल सकते हैं।