मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 25 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 27 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 36 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 38 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 43 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
व्यापार

यात्री, ईवी डीलर को वित्तपोषण उपलब्ध कराने को टाटा मोटर्स ने बजाज फाइनेंस से हाथ मिलाया

यात्री, ईवी डीलर को वित्तपोषण उपलब्ध कराने को टाटा मोटर्स ने बजाज फाइनेंस से हाथ मिलाया

इंडिया सीमेंट्स का शुद्ध घाटा चौथी तिमाही में घटकर 50.06 करोड़ रुपये

टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इनकम टैक्स बकाया पर माफ किया ब्याज

नई दिल्ली
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन और यात्री इलेक्ट्रिक परिवहन से जुड़ी अनुषंगी कंपनियों ने अपने डीलरों को आपूर्ति श्रृंखला वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने अपने यात्री तथा इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के लिए आपूर्ति श्रृंखला वित्तीय समाधान का विस्तार करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है।

इसमें कहा गया है समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत टीएमपीवी और टीपीईएम के डीलरों को न्यूनतम गारंटी के साथ वित्तपोषण उपलब्ध कराने के लिए बजाज फाइनेंस की व्यापक पहुंच का लाभ उठाया जाएगा।

टीपीईएम के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) एवं टीएमपीवी के निदेशक धीमान गुप्ता ने कहा कि बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी डीलर भागीदारों की बढ़ी हुई कार्यशील पूंजी तक पहुंच को और मजबूत करेगी।

बजाज फाइनेंस के उप-प्रबंध निदेशक अनूप साहा ने कहा, ‘‘ इस वित्तपोषण के जरिये हम टीएमपीवी तथा टीपीईएम के अधिकृत यात्री व इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों को वित्तीय पूंजी से लैस करेंगे, जो उन्हें बढ़ते यात्री वाहन बाजार द्वारा पेश किए गए अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’’

साहा ने कहा कि इस सहयोग से न केवल डीलरों को लाभ होगा बल्कि यह भारत में मोटर वाहन उद्योग की वृद्धि में भी मदद करेगा।

इंडिया सीमेंट्स का शुद्ध घाटा चौथी तिमाही में घटकर 50.06 करोड़ रुपये

नई दिल्ली
 इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 50.06 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध घाटा 243.77 करोड़ रुपये था।

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 1,266.65 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,485.73 करोड़ रुपये थी। कुल व्यय बढ़कर 1,351.84 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल इसी अवधि में 1,637.65 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 215.76 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन आय घटकर 5,112.24 करोड़ रुपये रही।

इंडिया सीमेंट्स ने भविष्य की रणनीति पर कहा, लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद, केंद्र तथा राज्यों से विकास के एजेंडे पर अपना ध्यान बनाए रखने की उम्मीद है। सरकार, निजी क्षेत्र के आवास और वाणिज्यिक क्षेत्रों द्वारा बुनियादी ढांचे पर निरंतर खर्च करने से आने वाले महीनों में निर्माण गतिविधि तेज होने की उम्मीद है। यह सीमेंट उद्योग के लिए अच्छा है।

 

टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इनकम टैक्स बकाया पर माफ किया ब्याज

नई दिल्ली
रिलायंस जियो, एयरटेल समेत देश की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इन कंपनियों के बकाया इनकम टैक्स पर लगने वाले ब्याज को माफ कर दिया है.

दरअसल, अक्टूबर 2023 के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इन कंपनियों की लाइसेंस फीस को इनकम टैक्स एक्ट के तहत 'कैपिटल एक्सपेंडीचर' के रूप में माना जाए, न कि 'रेवेन्यू एक्सपेंडीचर' के रूप में माना जाए. इस फैसले के बाद ही इनकम टैक्स कंपनियों पर टैक्स देनदारी बढ़ी और ब्याज भी बढ़ा.

सुप्रीम कोर्ट ने लाइसेंस फीस को माना था कैपेक्स खर्च
1999 की नेशनल टेलीकॉम पॉलिसी के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को एंट्री के लिए वन-टाइम लाइसेंस फीस देनी होती थी, इसके साथ ही लाइसेंस फीस देनी होती थी जो उनके सालाना टर्नओवर के आधार पर होता था. ये लाइसेंस फीस पिछली पॉलिसी के ठीक उलट थी, जिसमें लाइसेंस फीस को सिर्फ एक बार देना होता था.

इसलिए टेलीकॉम कंपनियों ने तर्क दिया कि लाइसेंस फीस का जो भुगतान वन-टाइम किया गया, उसकी प्रकृति 'कैपिटल' थी, जबकि सालाना लाइसेंस फीस की प्रकृति रेवेन्यू थी. हालांकि, कोर्ट ने फैसला दिया कि वैरिएबल लाइसेंस फीस जिसका भुगतान सालाना किया जाता है, उसको रेवेन्यू के रूप में री-क्लासिफाई नहीं किया जा सकता है. इसमें कहा गया है, 'केवल भुगतान के तरीके पर विचार करके किसी वन-टाइम लेनदेन को कैपिटल पेमेंट और रेवेन्यू पेमेंट में बनावटी तरीके से बांटा नहीं किया जा सकता है'

टेलीकॉम कंपनियों ने फैसला वापस लेने की अर्जी दी
सुप्रीम कोर्ट का पिछले साल का ये फैसला टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका था. इसलिए टेलीकॉम कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर कोर्ट से इस फैसले को वापस लेने की अपील की थी.

टेलीकॉम कंपनियों का तर्क था कि अगर फैसले को लागू किया गया, तो इसका टेलीकॉम कंपनियों की टैक्सेबल इनकम पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा, उनकी टैक्सेबल इनकम बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी, चूंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 20 साल से चली आ रही व्यवस्था एकदम से बदल गई है, टेलीकॉम कंपनियों को इतने लंबे समय तक के लिए मोटा ब्याज देना होगा.

रेवेन्यू और कैपेक्स खर्च से क्या बदला?
16 अक्टूबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि टेलीकॉम कंपनियां हर साल अपने प्रॉफिट के प्रतिशत के रूप में जो लाइसेंस फीस देती हैं, उसे रेवेन्यू एक्सपेंडीचर के रूप में नहीं माना जाना चाहिए बल्कि उसे कैपिटल खर्च माना जाना चाहिए. इस फैसले से टेलीकॉम कंपनियों की टैक्सेबल इनकम बढ़ने का खतरा मंडराने लगा था.

पहले क्या होता था- कंपनियां इस लाइसेंस फीस को रेवेन्यू खर्च मानती थीं. वो इसका इस्तेमाल कंपनी के सामान्य खर्चों के लिए करती थीं, और इस रकम को रेवेन्यू में से घटा देती थीं, जिससे उनकी टैक्सेबल इनकम कम हो जाती.

फैसले के बाद क्या बदला- सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के बाद इस लाइसेंस फीस को कैपिटल एक्सपेंडीचर माना गया, यानी अब टेलीकॉम कंपनियां इस फीस को अपने रेवेन्यू में से नहीं घटा सकती हैं. इसे कंपनी के कैपिटल एसेट्स पर किया गया निवेश माना गया. अब इससे कंपनियों के ऊपर टैक्स की देनदारी बढ़ गई. ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पिछली तारीख से कंपनियों से टैक्स की मांग कर सकता है, जो काफी मोटा हो सकता है.

टेलीकॉम कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट से ये फैसला वापस लेने की अपील की थी. फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला वापस लेने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वो 1999 के बाद के असेसमेंट ईयर के दौरान देय ब्याज को माफ करने पर विचार करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अपने नए फैसले में टैक्स पर बने ब्याज को माफ करके टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है.