road

Madhya Pradesh

उज्जैन से इंदौर 48 कि.मी लंबे फोरलेन का निर्माण 1370 करोड़ की लागत से होगा

 इंदौर सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जोर शोर के साथ तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के सुलभ आवागमन के लिए उज्जैन के सिंहस्थ बायपास से इंदौर के हातोद क्षेत्र तक नई सड़क बनाने की घोषणा की गई है। नई बनने वाली सड़क मौजूदा की उज्जैन – इंदौर सड़क का वैकल्पिक मार्ग होगी।  48 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 1370 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। खास बात ये है कि ये सड़क दोनों जिलों के 29 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की सड़क का 9 करोड़ रुपए में काम जल्द शुरू, हजारों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा

इंदौर मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के पुराने क्षेत्र जूनी इंदौर की राह जल्द आसान होने वाली है। सरवटे से गंगवाल के बाद अब चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलालकुई मस्जिद के बीच की सड़क बनने जा रही है। बीआर गोयल एंड कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। अन्य सड़कों की तुलना में यह महंगी होगी, क्योंकि दोनों तरफ नाले के लिए पैक चैनल बनाई जाएगी।  मालूम हो, सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाधा नहीं हटने और स्मार्ट सिटी का बजट

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के पहले 23 अरब की लागत से सड़के तैयार की जा रही

 उज्जैन  मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए 23 अरब रुपए से ज्यादा का खर्च करके ग्रीनफील्ड रोड, बायपास और सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सरकार को तीन प्रोजेक्टों की मंजूरी मिल गई है। टेंडर जारी होने के बाद काम शुरु हो जाएगा। इंदौर से उज्जैन के बीच बनेंगी सड़कें Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त की जेब से 11 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चार बदमाशइंदौर से उज्जैन तक करीब 48 किमी लंबी रोड को ग्रीनफील्ड बनाया

Read More
Madhya Pradesh

जबलपुर में महाराजपुर बायपास तक बनेंगी नई कालोनियां, तीन नई सड़कों का निर्माण शुरू

जबलपुर शहर की आबादी बढ़ती गई, उसी अनुपात में वाहनों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। नतीजतन पहले से मौजूद सड़कों पर ही यातायात का दबाव बढ़ता गया। नई सड़कों का निर्माण न होने से नगर की बसाहट भी सिमट कर रह गई। जेडीए ने तीन चौड़ी सड़कों के निर्माण का काम शुरू किया है। टाउन प्लानर्स के अनुसार ये मेजर व सेक्टर रोड नगर में नए आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्र को विस्तार देंगी। पाटन बायपास, कटंगी बायपास व महाराजपुर बायपास तक नई कालोनियां विकसित हो

Read More
Madhya Pradesh

24 जिलों की 1295 पीवीटीजी बसाहटों में बनेंगी 1284.29 किमी लम्बी 1035 सड़कें

भोपाल गांव-गांव तक पहुंच सड़क प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में केन्द्र सरकार प्रदेश के 24 जिलों में निवासरत 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सभी बसाहटों तक एप्रोच रोड तैयार कर रही हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन में प्रदेश की चिन्हित कुल 1295 पीवीटीजी बसाहटों में कुल 1284.29 किलोमीटर लम्बाई वाली 1035 सड़कें मंजूर की गई है। गांव-गांव तक कुल 1050 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इन सम्पर्क सड़कों का निर्माण कार्य 5 चरणों में पूरा किया जायेगा। पहला चरण जून 2025 तक

Read More
error: Content is protected !!