आज सावन का आखिरी सोमवार, महाकाल को बांधी गई वैदिक राखी, भक्तों की उमड़ी भीड़
उज्जैन सावन का आज पांचवां सोमवार है। रक्षाबंधन की भी धूम है। उज्जैन में बाबा महाकाल को वैदिक राखी बांधी गई। पुजारी परिवार की महिलाओं ने 7 दिन में तुलसी और बिल्व पत्रों का उपयोग कर राखी को तैयार किया है। सोमवार को भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों ने महाकाल को राखी अर्पित की। आज शाम 4 बजे सावन माह की अंतिम सवारी निकाली जाएगी। महाकाल होलकर मुखारविंद स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सीएम मोहन यादव भी सवारी में शामिल होंगे। CRPF बैंड साथ चलेगा। सवा लाख लड्डुओं
Read More