असम में घट रहा बाढ़ का पानी, साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित
गुवाहाटी असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ और राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा। हालांकि 11 जिलों में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी सहित प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। कछार, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, कामरूप मेट्रोपोलिटन, करीमगंज, नगांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिलों में कुल 3,55,400 लोग बाढ़ से बेहाल हैं। Read moreमहाराष्ट्र में
Read More