attacks

International

हूती विद्रोहियों का लाल सागर में जहाज पर हमला, दागे 5 मिसाइल, अमेरिका के हटते ही बढ़ गए अटैक

दुबई  यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजर रहे एक पोत पर शुक्रवार को मिसाइल हमले किए। ब्रिटेन की सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी। हूती विद्रोही इस अहम समुद्री मार्ग पर पोतों को कई बार निशाना बना चुके हैं। ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन’ (यूकेटीएमओ) केंद्र ने बताया कि यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह शहर होदेदा के तट से गुजर रहे पोत के पास पांच मिसाइल गिरीं। यूकेटीएमओ ने बताया कि इन हमलों मे पोत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Read More
error: Content is protected !!