Ashok Leyland

Breaking NewsBusiness

सरकार से अशोक लेलैंड को मिला 2,100 से ज्यादा बसों का ऑर्डर

नई दिल्ली  बस बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MMRTC) से 982 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके मुताबिक कंपनी को 2,104 वर्जिन पैसेंजर बसें सप्लाई करनी होंगी। कंपनी का कहना है कि वह अगले महीने ही डिलीवरी शुरू कर देगी। इसके साथ ही MMRTC के बेड़े में अशोक लेलैंड की बसों की संख्या बढ़ जाएगी। MMRTC देश की सबसे बड़ी सरकारी अंडरटेकिंग्स कंपनियों में से एक है।

Read More