accident late night in Maihar

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के मैहर में दर्दनाक हादसा, नागपुर से प्रयागराज जा रही बस ट्रक से टकराई, 6 की मौत, 21 से अधिक घायल

सतना मध्यप्रदेश के मैहर में देर रात को हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को मैहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक बस में फंसे यात्रियों को और लाशों को निकालने के प्रयास किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। देर रात 11 बजे मैहर जिले में ट्रक और यात्री बस में भिड़ंत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे।

Read More
error: Content is protected !!