राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला

National News

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे

चंडीगढ़ जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। अजय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी नैना चौटाला इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। नील गाय की गाड़ी से टकराने से मौत हो गई। चंडीगढ़ जा रहे थे चौटाला अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जींद जिले में नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास अचानक एक नील गाय उनकी गाड़ी से आकर टकरा गई।

Read More