बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 15 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 17 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 1 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 3 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 16 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 16 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 16 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय निर्वाचन आयोग में नये कानून के तहत नियुक्तियों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय निर्वाचन आयोग में नये कानून के तहत नियुक्तियों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। संसद द्वारा पारित इस नये कानून में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति से बाहर रखा गया है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, "आम तौर पर, हम अंतरिम आदेश द्वारा किसी कानून पर रोक नहीं लगाते हैं।" पीठ ने निर्वाचन आयोग में रिक्तियों को मुख्य चुनाव आयुक्त तथा अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 के अनुरूप भरने से रोकने की माँग करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। पीठ में न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे।

अधिनियम में प्रावधान है कि मुख्य निर्वाचन आयोग और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (या सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता) और प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।

सुनवाई के दौरान, एक जनहित याचिका दायर करने वाले वादी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने शीर्ष अदालत से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संसद द्वारा पेश कानून की वैधता पर फैसला करने का आग्रह किया। पीठ ने कोई अंतरिम निर्देश पारित किए बिना कहा: "आवेदन को रिकॉर्ड पर आने दें। हम इसकी जांच करेंगे।"

केंद्र के दूसरे सबसे बड़े कानून अधिकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि निर्वाचन आयोग में नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की माँग करने वाला अंतरिम आवेदन उन्हें नहीं दिया गया है। अंततः, शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को तय की।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उन याचिकाओं को तत्काल 15 मार्च को सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की थी, जिनमें शीर्ष अदालत की मार्च 2023 की संविधान पीठ के फैसले के अनुसार चुनाव निकाय के सदस्य की नियुक्ति के निर्देश देने की माँग की गई थी, जिसमें नियुक्ति समिति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सीजेआई को रखने का निर्देश दिया गया था।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को पूर्व नौकरशाह ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। यह फैसला लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के कुछ दिनों बाद आया है। दूसरे चुनाव आयुक्त, अनूप चंद्र पांडे पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे।