मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 1 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 1 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 9 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 9 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 10 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 10 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 10 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 10 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 10 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 10 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 11 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 11 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 11 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 11 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 11 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 11 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है

कॉमेडियन सुनील पाल अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने सलमान खान और उनके होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ पर तीखा हमला बोला है. सुनील पाल ने शो के कंटेंट और इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स पर सवाल उठाते हुए इसे ‘गटर शो’ तक कह दिया. उन्होंने सलमान खान से कहा कि अगर वो लोगों को सलाह दे रहे हैं, तो पहले उन्हें अपने शो के कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए.

सलमान पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील पाल ने सलमान खान की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. सलमान ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने और बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाया था. उन्होंने ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए कहा था कि किसी के लुक या काम को लेकर अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए.

सलमान की इस बात पर सुनील पाल ने कहा कि सलमान खान को स्टार दर्शकों और देश की जनता ने बनाया है. उनके मुताबिक, लोगों ने सलमान की फिल्में देखीं और उन्हें लगातार प्यार दिया, तभी वह आज इतने बड़े स्टार हैं. सुनील ने सलमान के साथ शाहरुख खान और दूसरे बड़े सितारों को भी नसीहत देते हुए कहा कि अब उन्हें बदलते समय और दर्शकों की पसंद को समझना चाहिए.

‘बिग बॉस पहले बंद करिए’
सुनील पाल ने कहा कि भाईजान, पहले ‘बिग बॉस’ को बंद करिए. उन्होंने शो को ‘गटर शो’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें छपरी लोगों को स्टार बना दिया जाता है, जिनका व्यवहार और विवाद समाज के लिए सही उदाहरण नहीं हैं. कॉमेडियन ने ये भी कहा कि शो से जुड़े हर व्यक्ति को आलोचना के लिए तैयार रहना चाहिए. उनके अनुसार, ‘बिग बॉस’ में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स अपने विवादों और आपत्तिजनक व्यवहार के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन शो उन्हें बड़े मंच पर पहुंचा देता है.

सुनील पाल ने कहा कि शो में शामिल कुछ लोग समाज के लिए गलत उदाहरण हैं, फिर भी उन्हें लोकप्रियता और स्टारडम मिल जाता है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सलमान खान अलग-अलग मुद्दों पर अपनी सुविधानुसार रुख बदलते हैं.

यह पहली बार नहीं है जब सुनील पाल ने किसी रियलिटी शो या मनोरंजन जगत की बड़ी हस्ती पर टिप्पणी की हो. इससे पहले वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कुछ कॉमेडियंस को बुलाए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर शो के मेकर्स और अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा था.