सुकमा ब्रेकिंग : सीजफायर के 12 घंटे भी बीते नहीं… ब्लास्ट कर पुल उड़ाने की कोशिश… पोलमपल्ली से गोरगुंडा के बीच स्थित है पुल…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा/दोरनापाल।

सोमवार को नक्सलियों द्वारा सीजफायर के ऐलान के 12 घंटे के भीतर ही एक बड़ी वारदात को माओवादियों ने अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दोरनापाल जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास पुल उड़ाने का किया प्रयास। बताया जा रहा है कि देर रात पुल पर नक्सलियों ने किया ब्लास्ट। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनाई भी दी।

ब्लास्ट से पुल हूआ बुरी तरह छतिग्रस्त… पोलमपल्ली गोरगुंडा के बीच स्थित है पुल।

दोरनापाल से जगरगुंडा मार्ग पर पोलमपल्ली के पास स्थित इस पुल को उड़ाने की कोशिश माओवादियों ने की। पर पुल को आंशिक क्षति ही पहुंच सकी है।

उल्लेखनीय है कि दोरनापाल से जगरगुंडा का मार्ग करीब डेढ़ दशक के बाद खुल सका है। इस मार्ग पर इससे पहले भी कई बार पुल उड़ाने की कोशिश माओवादियों द्वारा की गई। जिसके बाद उसे दुरूस्त कर आवागमन को सुचारू किया जाता रहा है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!