मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 3 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 3 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 12 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 12 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 13 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 13 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 13 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 13 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
मनोरंजन

‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

इन दिनों ये लाइनें आप इंस्टा रील्स और वीडियोज में खूब सुन रहे होंगे. ये लाइन बढ़ती महंगाई पर सीधा कटाक्ष करती है. 75 रुपये की चीनी हो गई है,और 75 का ही पौआ भी मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए पूछा जाता है कि बताइये चाय पिएं या शराब?

साफ है कि महंगाई पर जनता का गुस्सा अब सिर्फ बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है. अब तो भोजपुरी गाने भी महंगाई का हिसाब-किताब बताने लगे हैं. सरकार पर तंज कसता ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बस फिर क्या था, ये लाइन सोशल मीडिया पर लोगों की जुबान पर चढ़ गई. गाने के जरिए महिलाओं ने बढ़ती महंगाई और खासकर रसोई के बिगड़ते बजट पर तंज कसा है.

चीनी महंगी हुई तो गाने में पूछ लिया- चाय पिएं या पउवा?
गाने का अंदाज बेहद देसी और सीधा है. इसमें चीनी के दाम बढ़ने को शराब के पौआ की कीमत से जोड़कर सरकार पर व्यंग्य किया गया है. गाने के बोल के मुताबिक, जब चीनी और पौआ की कीमत लगभग एक जैसी हो जाए तो सवाल उठता है कि आखिर चाय बनाई जाए या पौआ खरीदा जाए.

यही मजेदार और चुभने वाला अंदाज इस गाने को लोगों के बीच तेजी से वायरल कर रहा है. गाने में आगे बात सिर्फ चीनी तक नहीं बल्कि पेट्रोल-डीजल तक के बढ़ते दामों की भी बात की गई है. सिंगर का कहना है कि सरकार ने माहोल को बिगाड़ दिया है.

न महंगा सेट, न मॉडल्स… फिर भी वायरल हो गया गाना
इस गाने की सबसे खास बात इसका सिंपल सा वीडियो है, जिसे बेहद सादगी से फिल्माया गया है. गाने को अशोक प्रेमी यादव ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल संदीप बाबू ने लिखे हैं. वीडियो में कोई बड़ा सेट, ग्लैमरस मॉडल या महंगी लोकेशन नजर नहीं आती. अशोक प्रेमी यादव खुद माइक हाथ में लेकर स्टूडियो में बैठे गाना गाते दिखाई देते हैं. कुछ सीन्स में AI का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुल मिलाकर वीडियो बेहद सिंपल रखा गया है.

इसके बावजूद गाने ने महज 10 दिनों में ढाई लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार वायरल हो रहा है. मतलब साफ है कि इस गाने के बोल ही इतने धारदार हैं कि सुनने वालों के सीधा दिल पर लग रहे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बोले- ‘न्यूजपेपर से भी तेज हो गई’
गाना वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भोजपुरी इंडस्ट्री तो न्यूजपेपर से भी तेज हो गई है, क्योंकि किसी भी करंट अफेयर या ताजा मुद्दे पर तुरंत गाना तैयार हो जाता है. वहीं एक अन्य यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा कि महंगाई के मुद्दे पर बहुत बढ़िया गीत गाया गया है.

पहले मर्डर केस पर भी बने थे भोजपुरी गाने
ये पहली बार नहीं है जब किसी ताजा मुद्दे को भोजपुरी गाने का हिस्सा बनाया गया हो. भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर एक बात फेमस है कि यहां अपनी बात कहने का तरीका ही गाना है, किसी को कोई संदेश देना या ताना मारता होता है तो गाने को ही जरिया बनाया जाता है.

इससे पहले मेरठ के चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस पर भी कई भोजपुरी गाने बनाए गए थे. इन गानों को लोगों ने खूब सुना, लेकिन मामले को गाने और मनोरंजन का विषय बनाने को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री की आलोचना भी हुई थी. हालांकि इस बार मामला थोड़ा अलग है. चीनी की महंगाई पर बनाया गया ये गाना सीधे-सीधे रोजमर्रा की परेशानी और रसोई के बजट पर व्यंग्य करता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

फिलहाल ‘75 की चीनी हो गई…’ वाली लाइन सोशल मीडिया पर खूब घूम रही है और भोजपुरी के देसी अंदाज में महंगाई का ये तंज लोगों को खूब गुदगुदाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है.