गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 26 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 40 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 40 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 40 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 40 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 40 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 41 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 55 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 58 मिनट पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
स्वास्थ्य

लंबे-लंबे काम के घंटे, घंटों बैठकर या खड़े रहकर काम करने वर्कलोड के साथ भी रहें सेहतमंद, जाने कैसे

नई दिल्ली
लंबे-लंबे काम के घंटे, घंटों बैठकर या खड़े रहकर काम करने की मजबूरी, काम की अधिकता, खाने का अनिश्चित समय इन सबके बीच एक सेहतमंद रह पाने की कल्पना कर पाना भी शायद मुश्किल है। लेकिन क्या आपको पता है कि छोटे-छोटे प्रयासों और बदलावों के जरिए आप वर्कलोड के साथ भी अपनी सेहत को बरकरार रख सकते हैं।

डेस्क पर काम करने वाले या नाइट ड्यूटी करने वाले लोग अक्सर यह शिकायत करते हुए मिल जाते हैं कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का वक्त नहीं मिल पाता। इन सबके बीच लोग सेहत की अनदेखी करते हैं और कई तरह की समस्याओं से घिरे रहते हैं। इस स्थिति को बदल पाना तो थोड़ा मुश्किल है लेकिन कैसा हो यदि इस स्थिति में रहते हुए भी फिट रहने के सरल रास्ते निकाल लिए जाएं।

डेस्क पर बैठे-बैठे….

कॉफी की जगह ग्रीन टी:- दफ्तर में आपने चाय या कॉफी का जो भी समय तय कर रखा है तो उस समय कैफीन के डोज का ताजगी देने वाली ग्रीन टी से रिप्लेस कर देना सेहतमंद विकल्प होगा। ग्रीन टी में ईजीसीजी नामक केमिकल होता है, जो कोल्ड की स्थिति में मददगार होता है। यह कैलोरी और कैफीन फ्री होती है इसलिए इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और बॉडी फैट को कम करने में मदद मिलती है।

हेल्दी स्नैक्स:- भोजन करने के कुछ समय बाद स्नैक्स जैसा खाने की इच्छा हो रही हो तो नट्स या सेब जैसे हेल्दी चीजें खाएं।

छोटा-सा आईना:- अपनी डेस्क पर एक छोटा-सा आईना रखें इससे जब भी आप डेस्क पर बैठे-बैठे कुछ अनहेल्दी खा रहे हों तो अगली बार उस पर विचार जरूर करेंगे।

फलों का कटोरा:- शोधों में यह बात सामने आई है कि यदि मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति खाना खाने से पहले फलों या फूलों की खुशबू सूंघ लेते हैं तो उनकी भूख कम हो जाती है, कुछ ऐसा ही प्रयोग दफ्तर में भी किया जा सकता है। अपनी डेस्क पर सेब और केले रखें इससे कुछ मीठा या अनहेल्दी खाने की तलब कम होगी।

थोड़ा-सा प्रयास बर्न करेगा फैट….

गाड़ी पार्क करें थोड़ी दूर पर:- हर काम के लिए बाइक या कार पर चलना मोटापे को बढ़ाने का काम तो करते ही हैं, यदि इसमें थोड़ी बहुत कटौती कर दी जाए तो हर दिन थोड़ी मात्रा में फैट बर्न किया जा सकता है। यूं तो दफ्तर जाने के लिए साइकल की सवारी कर सकते हैं लेकिन यह असुविधाजनक हो सकता है। इसकी बजाय कार या बाइक को अपने दफ्तर से कुछ दूर पार्किंग एरिया में पार्क करें, इससे आपको हर दिन थोड़ा पैदल चलने का मौका मिलेगा और फिटनेस बनी रहेगी। यदि दफ्तर घर से कम दूरी पर हो तो हफ्ते में एक या दो दिन पैदल ही जाएं।

सीढ़ियों से जाएं:- यदि पैदल जाना आपके लिए संभव ना हो तो ऑफिस में लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें इससे अतिरिक्त फैट बर्न कर पाएंगे।

हर 45 मिनट पर ब्रेक:- लंबे समय तक बैठे रहने से ना केवल पेट के आस-पास चर्बी जमा होने की समस्या हो जाती है बल्कि बैक से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इससे बचने का सबसे सरल उपाय है कि हर 45 मिनट पर 15 मिनट का ब्रेक लें। यह आपके शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार की सेहत के लिए अच्छा है। खड़े होने और बैठे रहने के दौरान अपने पोश्चर का भी पूरा ध्यान रखें।