राज्य खेल अलंकरण समारोह 29 को, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संध्या 5 बजे राज्य खेल अलंकरण समारोह 2019 का आयोजन किया गया है। इस अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।समारोह में प्रदेश के खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों, निर्णायकों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, नगर पालिक निगम के महापौर प्रमोद दुबे के गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन किया जाएगा।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!