जल्द 11 अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

दूरसंचार नियामक ट्राई ने मौजूदा मोबाइल में अंकों की संख्या को 10 से 11 करने का सुझाव दिया है। नियामक ने  नई सिफारिशें की है जिसके तहत लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं के लिए यूनिफाइड नंबरिंग प्लान भी शामिल है। इस सिफारिश के अनुसार लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले शून्य लगाना अनिवार्य होगा।

ट्राई का कहना है कि मोबाइल नंबरों में अंकों की संख्या 11 हो जाएगी और नंबर की शुरुआत 9 अंक से होगी तो इससे करीब 10 अरब मोबाइल नंबर दिए जा सकते हैं। नियामक का कहना है कि यदि इसका 70 फीसदी उपयोग किया तो भी सात अरब मोबाइल नंबर उपलब्ध हो सकेंगे।

ट्राई ने सिफारिशों में डोंगल के लिए वितरित मोबाइल  नंबरों की संख्या को 13 अंकों में बदलने का भी सुझाव दिया गया है। नियामक ने लैंडलाइन के लिए भी सिफारिशें की हैं जिसके तहत फिक्स्ड लाइन नंबरों को दो या चार के सब-लेवल पर ले जाने का सुझाव दिया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!