कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, देश में अब तक 258 पॉजिटिव मामले

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

कोरोना वायरस की वजह से करोड़ों लोगों को घरों में रहना पड़ रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,867 से अधिक हो गई है।

भारत में भी 258 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6,700 से अधिक लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें से 23 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बाकी 196 लोगों का उपचार चल रहा है। जयपुर में भी एक इटली के नागरिक की मौत हुई है लेकिन स्वस्थ होने के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग संक्रमित हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!