सीमावर्ती इलाकों से तेंदुपत्ता व अन्य सामानो की हो रही तस्करी…भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा

भाजपा जिला अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम ने कलेक्टर सुकमा को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें उन्होने लिखा है कि सीमावर्ती इलाकों में हरा सोना तेंदुपत्ता, शराब, पीडीएस राशन की भारी मात्रा में तस्करी हो रही है। जिसका नुकशान यहां के लोगो को हो रहा है। इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, मनोज देव व उनकी टीम कलेक्टर चंदन कुमार से मुलाकात की। भाजपाईयों ने एक ज्ञापन भी सौपा। जिसमें उन्होने लिखा है कि सीमावर्ती इलाके जैसे इंजरम, एर्राबोर, फंदीगुड़ा, ईकलगुड़ा, बर्रेगोमा जहां से तेंदुपत्ता, शराब व पीडीएस का राशन भारी मात्रा में उड़ीसा के मोटू ब्लाक में शबरी नदी को पार कर तस्करी की जा रही है। जिसके कारण प्रदेश सरकार का बोनस, जीएसटी व अन्य राजस्व का नुकशान हो रहा है। साथ ही यहां के लोगो का भी नुकशान हो रहा है। वही कोंटा बोर्डर पर मजदूर प्रवेश कर रहे है उनसे कोंटा के कुछ वाहन मालिका ज्यादा पैसों से वाहन किराए पर दे रहे है। इन सभी समस्याओं का जल्द निराकरण होना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, मनोज देव, भाजयुमो अध्यक्ष दिलीप पेद्दी, विनोद बैस मौजूद थे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!