शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 2 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 2 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 4 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 4 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 4 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 4 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 4 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 4 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 4 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 4 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 5 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 5 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 5 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 5 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 5 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 6 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 6 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
मनोरंजन

शहनाज गिल की झोली में गिरी नई फिल्म, वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी तूफान

शहनाज गिल की झोली में गिरी नई फिल्म, वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी तूफान

अवनीत कौर ने फैंस को दिया जबरदस्त ट्रीट, बैकलेस रेड आउटफिट में शेयर किया बोल्ड लुक

अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार

मुंबई
 बिग बॉस सीजन 13 से मशहूर हुईं शहनाज गिल आज फिल्मों में अपना चार्म चला रही हैं. सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने के बाद शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर स्टारर थैंक यू फॉर कमिंग में नजर आई थीं. अब उनकी एक और फिल्म का एलान हो गया है. दो बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चला चुकीं शहनाज गिल की झोली में एक और फिल्म आ गिरी है. इस बार पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं.

20 जनवरी 2024 को शहनाज गिल ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है. शहनाज पहली बार फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. उनकी फिल्म का नाम सब फर्स्ट क्लास है. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं. शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. एक तस्वीर में शहनाज क्लैपर पकड़े हुए वरुण और मेकर्स के साथ पोज दे रही हैं. एक तस्वीर सिर्फ क्लैपर की है.

शहनाज गिल और वरुण शर्मा की फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं, जो अनफेयर एंड लवली और फिरंगी जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, ज्योति देशपांडे और बलविंदर सिंह कर रहे हैं. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 2024 की शुरुआती होती है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि इमरान हाश्मी भी सब फर्स्ट क्लास में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि अभी तक न मेकर्स की तरफ से न ही एक्टर की तरफ से फिल्म का हिस्सा बनने की खबर सामने आई है.

 

अवनीत कौर ने फैंस को दिया जबरदस्त ट्रीट, बैकलेस रेड आउटफिट में शेयर किया बोल्ड लुक

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को अक्सर अपने हुस्न का कायल कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो काफी किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस अवनीत कौर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा देती हैं। हाल ही में अवनीत कौर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
और कूल लुक देखकर फैंस की नजरें हटना मुश्किल हो गया है।

अवनीत कौर ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने रेड कलर का बैकलेस बॉडीकॉन गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो अपना टैटू फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। बालों का बन बनाकर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने इस आउटलुक को और भी ज्यादा शानदार तरीके से निखारा है। बता दें कि एक्ट्रेस अवनीत कौर जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक तस्वीर पर लाइक्स और कॉमेंट्स करते नहीं थकते हैं।

अवनीत कौर ने अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है यहां है आपका प्री वैलेंटाइन गिफ्ट। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखते ही फैंस ने कॉमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की इन फोटोज पर लिखा है गॉर्जियस, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है सो ब्यूटिफुल और फिर तीसरे यूजर ने लिखा है कितनी सुंदर हो तुम।

अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार

अबू धाबी
 अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर 'धन्य' महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंदिर की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर धन्य हूं..'' समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए। मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।