बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Seva Sankalp Abhiyaan : किसान वृक्ष मित्र योजना से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के किसानों को मिला आय का नया आधार

Seva Sankalp Abhiyaan : किसान वृक्ष मित्र योजना से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के किसानों को मिला आय का नया आधार

रायपुर, 20 सितंबर। Seva Sankalp Abhiyaan : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित किसान वृक्ष मित्र योजना मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला वनमंडल में किसानों के लिए हरियाली के साथ-साथ अतिरिक्त आय का नया आधार बन सेवा और संकल्प की नई कहानी बयां कर रही है। योजना के तहत किसानों को उनकी निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के पौधरोपण के लिए वन विभाग द्वारा संपूर्ण सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे किसानों पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं पड़ रहा है और वे अपनी भूमि पर वृक्षारोपण के माध्यम से भविष्य में अतिरिक्त आय का स्रोत तैयार कर रहे हैं।

 सेवा संकल्प अभियान : किसान वृक्ष मित्र योजना से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के किसानों को मिला आय का नया आधार

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मोहला वनमंडल में योजना के तहत 218 किसानों ने 188.04 एकड़ निजी भूमि पर कुल 1 लाख 14 हजार 220 पौधों का रोपण किया है। किसानों को पौधों के साथ खाद, कीटनाशक एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। वन विभाग द्वारा सभी रोपण स्थलों का बीट स्तर पर सत्यापन भी पूर्ण कर लिया गया है।

किसान वृक्ष मित्र योजना का उद्देश्य किसानों की निजी भूमि पर वाणिज्यिक उपयोग वाली प्रजातियों का वृक्षारोपण कराना तथा सहयोगी संस्थाओं एवं निजी कंपनियों के माध्यम से उत्पाद के बायबैक की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इससे किसानों को भविष्य में उनकी उपज का बाजार उपलब्ध कराने के साथ आय में वृद्धि के अवसर मिलते हैं। साथ ही काष्ठ एवं प्लाईवुड आधारित उद्योगों को बढ़ावा, रोजगार सृजन और शासन के राजस्व में वृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

क्लोन नीलगिरी किसानों की पहली पसंद

योजना के तहत क्लोन नीलगिरी किसानों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय प्रजाति के रूप में सामने आई है। इस वर्ष 120 किसानों ने 100 एकड़ में 90 हजार पौधे लगाए हैं। लगभग 900 पौधे प्रति एकड़ की सघनता तथा 4 से 5 वर्ष में पेपर मिलों के लिए बायबैक की व्यवस्था के कारण किसानों का रुझान इस प्रजाति की ओर बढ़ा है। कुल पौधरोपण में क्लोन नीलगिरी की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत है। इसके अलावा 55 किसानों ने 26.60 एकड़ में 8 हजार साधारण बांस, 2 किसानों ने 1.56 एकड़ में 250 चंदन तथा 1 किसान ने 2 एकड़ में 1,500 मिलिया डुबिया (मालाबार नीम) के पौधे लगाए हैं।

सागौन और टिश्यू कल्चर की ओर भी बढ़ा रुझान

सागौन वर्ग में इस वर्ष 40 किसानों ने कुल 57.88 एकड़ में 14 हजार 470 पौधों का रोपण किया है। इनमें 38 किसानों द्वारा 47.88 एकड़ में 11 हजार 970 साधारण सागौन तथा 2 किसानों द्वारा 10 एकड़ में 2 हजार 500 टिश्यू कल्चर सागौन का रोपण किया गया है। कम समय में बेहतर बढ़वार और सीधे तने जैसी विशेषताओं के कारण टिश्यू कल्चर सागौन के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। वन विभाग द्वारा इसे डेमो प्लांट के रूप में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

निःशुल्क सहायता से किसानों को मिला प्रोत्साहन

किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत किसानों को पौधरोपण के लिए आवश्यक सामग्री एवं तकनीकी सहयोग निःशुल्क मिलने से किसानों में उत्साह बढ़ा है। योजना के माध्यम से निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा मिलने के साथ जिले में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल रहा है।