मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 4 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 5 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 5 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 7 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 8 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 8 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
छत्तीसगढ़

Seva Sankalp : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Seva Sankalp : बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रायपुर, 20 सितंबर।Seva Sankalp : किसी ने स्वच्छ और सुंदर भारत की तस्वीर कागज पर उतारी तो किसी ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से सशक्त भारत का सपना रंगों में सजाया। किसी की कल्पना विकसित भारत-2047 की थी, तो किसी ने महिला सशक्तिकरण, सेना के शौर्य और नक्सल मुक्त भारत को अपनी रचनाओं का विषय बनाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के पुसौर विकासखंड के स्कूलों में आयोजित मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में बच्चों ने ’’‘मेरे सपनों का भारत’’’ विषय पर अपनी कल्पनाओं को चित्रों और शब्दों के जरिए जीवंत कर दिया।

बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ‘सेवा-विगत 25 वर्ष’ और ‘सपना-आगामी 25 वर्ष’ की थीम पर बच्चों ने देश की विकास यात्रा और भविष्य के भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण, सेना का शौर्य, नक्सल मुक्त भारत, नया कश्मीर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक जैसे विषय प्रमुख रहे।

बच्चों ने रंगों और शब्दों में रचा अपने सपनों का भारत

चित्रों में दिखी भविष्य के भारत की तस्वीर

बच्चों की रचनाओं में देश के विकास को लेकर उनकी सोच और कल्पनाशीलता साफ नजर आई। रंगों और शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि वे आने वाले वर्षों में भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं। पालकों और शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने से बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शाला स्तर पर चयनित विद्यार्थी अब आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, व्यवहार और सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों ने पालकों से चर्चा की। पालकों ने भी बच्चों की पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर शिक्षकों के साथ संवाद किया। सम्मेलन में विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें देश के वर्तमान और भविष्य से जोड़ने का अवसर भी दिया।