बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के सीनियर नेता शिवनारायण ने फोड़ा लेटर बम- लखमा पर कई गंभीर आरोप, दूसरे को दें मौका

जगदलपुर.

लोकसभा चुनाव के समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। जमकर अंर्तकलह देखने को मिल रहा है। नेता चुनाव छोड़ आपस में उलझे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर लेटर बम फूटा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बाद अब पूर्व मंत्री और जगदलपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा निशाने पर हैं। चुनाव के ऐन वक्त लखमा की मुसीबत बढ़ गई है। उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवनारायण द्विवेदी ने पत्र लिखकर लखमा की जगह दूसरे नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे खत में द्विवेदी ने कहा है कि लखमा झीरम मामले में संदिग्ध हैं। साथ ही ईओडब्ल्यू केस में शराब घोटाले मामले में 50 लाख  रुपए महीने लेने का आरोप लगा है। ऐसे में लखमा की जगह किसी अन्य कांग्रेस नेता को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिये। शिवनारायण द्विवेदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वो झीरम घाटी कांड में बाल-बाल बचे थे। अब द्विवेदी के लिखे पत्र को लेकर पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर से पार्टी में खलबली मच गई है। होली के समय द्विवेदी ने कांग्रेसियों के रंग में भंग डालने का काम किया है। उनके पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी में कभी-कभी कार्यकर्ताओं में नाराजगी होती है। उनकी भावनाएं आहत होती हैं। वर्तमान में हमें एकजुट होकर बीजेपी से लड़ना है और पार्टी ने जिसे टिकट दिया है, वही चुनाव लड़ेगा। छोटी-मोटी नाराजगी चलती रहती है। सबको एकजुट होकर चुनाव में कार्य करना है।

लखमा ने होलिका दहन के दौरान बांटे पैसे
इससे पूर्व होलिका दहन के दौरान पैसे बांटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद लखमा पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में केदारनाथ गुप्ता ने पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाई है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं बीजेपी चुनाव आयोग से शिकायत कर लखमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। बीजेपी ने संजय श्रीवास्तव ने तंज कसते हुए कहा कि खुलेआम नोट बांटने का मामला साबित करता है कि लखमा के पास दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की मोटी रकम पहुंच चुकी है। जिसे बांटकर वे लोकसभा चुनाव में अपनी जीत तय करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को कामयबा नहीं होने देगी। लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चढ़ावा और नोट बांटने में फर्क है। लखमा सनातन धर्म का पाठ हमें ना पढ़ाए।