बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 8 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 8 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 9 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 9 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 9 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 10 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 10 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 10 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 10 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 10 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 11 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 11 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 12 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने सरगुजा से युवा नेत्री शशि को दिया मौका, भारत जोड़ो यात्रा और जमीनी पकड़ को मिला महत्व

कोरबा.

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अपने बचे चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।

बीरेश ठाकुर
बीरेश ठाकुर पिछली बार कांकेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह बीजेपी के मोहन मांडवी से करीब पांच हजार मतों से पीछे थे। वर्ष 2019 में 6 हजार 914 वोट से चुनाव हारे थे। वो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। बीरेश ठाकुर ने जनपद सदस्य से अपनी राजनीति की शुरुआत की। तीन बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कोरर से जनपद सदस्य रहे। साल 2015 में कच्चे से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। 2010 से 2022 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

शशि सिंह
कांग्रेस ने युवा नेत्री और यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वह सूरजपुर जिला पंचायत में सभापति हैं। वह गोंड़ जनजातीय समाज से हैं। उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बड़े ही अंतर से जीता है। उन्हें अपने पिता से राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता स्व तुलेश्वर सिंह छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे । वह आक्रामक शैली के नेता थे। वहीं छाप उनकी बेटी पर भी पड़ी है। उनके दादा पूर्व सांसद और पूर्व विधायक खेलसाय सिंह हैं। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में उनके साथ रहीं। 100 युवाओं की फौज में शशि भी शामिल थीं। शशि ने राहुल गांधी के साथ 3500 किलोमीटर की यात्रा की थी। उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस ने रियासत परिवार की डॉ. मेनका देवी पर जताया भरोसा
कांग्रेस ने रायगढ़ लोकसभा सीट से डॉटर मेनका देवी सिंह पर भरोसा जताया है। वह अनुसूचित जनजाति (गौंड) समाज से आती हैं। वह सारंगढ़ के प्रतिष्ठित राज परिवार से हैं। वह चार दशक से कांग्रेस से जुड़कर समाजसेवा कर रही हैं। उन्हें साल 2014 में भी रायगढ़ लोकसभा से नामांकित किया गया था, लेकिन बाद में उनका नाम बदल दिया गया। इसके बाद भी वो कांग्रेस में सक्रिय सदस्य के रूप में अपने पारिवारिक विरासत को बढ़ाती हुई राजनीति में सक्रिय हैं।

साल 2004-20 तक जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ की उपाध्यक्ष रहीं
उन्होंने मध्य प्रदेश के सागर जिले से सेंट जोसेफ स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ली है। एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज भोपाल से की है। उनके पति डॉक्टर प्रवेश मिश्रा एक पेशवर चिकित्सक हैं। उन्होंने साल 2004-20 जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ की उपाध्यक्ष और धर्मजयगढ़ की प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं। मेनका देवी सिंह की माता स्व. ललिता देवी पुसोर विधानसभा में 1969 में निर्विरोध विधायक चुनी गई थीं। बड़ी बहन पुष्पा देवी सिंह पूर्व सांसद रायगढ़ लोकसभा से तीन बार विजयी रहीं।

देश के महत्वपूर्ण रियासतों में से एक था सारंगढ़ स्टेट
आजादी के पहले सारंगढ़ स्टेट देश के महत्वपूर्ण रियासतों में एक था। आजादी के बाद मेनका देवी सिंह के पिता राजा नरेंद्रचंद्र सिंह सारंगढ़ राज्य के अंतिम शासक रहते हुए भारत में सारंगढ़ के विलय के बाद लोकतांत्रिक तरीके से जनसेवा में लग रहे। वो 16 वर्षों तक मध्य प्रदेश में मंत्री (1952- 1968) रहे। वह मध्य प्रदेश के एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री थे। इससे पहले कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मैदान में उतारा है। इसके पूर्व 6 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसमें राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेन्द्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया को चुनावी दंगल में उतारा है।

11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के ये हैं प्रत्याशी
0- बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी के महेश कश्यप के सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा
0- राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
0- कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर
0- महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
0- रायपुर सीट से बीजेपी के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सामने कांग्रेस के रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
0- दुर्ग लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू
0- सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज के सामने कांग्रेस की शशि सिंह
0- रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह
0- बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव
0- जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़ के सामने कांग्रेस के डा.शिवकुमार डहरिया
0- कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत