D-Bastar DivisionDistrict Sukma

स्व. इंदिरा गांधी की जयंती…मंत्री कवासी लखमा ने कहा दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मंत्री कवासी लखमा व कांग्रेस के नेताओ ने माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

गुरुवार को सुबह विश्राम गृह में मंत्री कवासी लखमा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी छायाचित्र पर माला अर्पण किया गया। उसके बाद कांग्रेस के नेता करण देव, शेख सज्जार, दुर्गेश रॉय व राजू साहू ने स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान पोटला बोजज़्या, आयशा हुसैन, मनोज चौरसिया, रोहित पांडे, अरुण मिश्रा, बाबा हुसैन, कपिल सिंह, शेख गुलाम मौजूद रहे।

वही मंत्री कवासी लखमा ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी जाती हैं। इंदिरा गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते लौह महिला कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!