D-Bastar DivisionDistrict Sukma

छठ पूजा में शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा…सभी को दी शुभकामनाएं…


इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

जिला मुख्यालय में आयोजित शबरी नदी के किनारे छठ पूजा में प्रदेश के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। और सभी नागरिकों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

सुबह शबरी नदी घाट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री कवासी लखमा व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण शामिल हुए। जहां बिहारी समाज ने मंत्री कवासी लखमा का जोरदार स्वागत किया। वही समाज की मांग पर मंत्री कवासी लखमा ने मुक्तिधाम के सौन्दर्यकरण व घाट को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। वही जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने सभी लोगो को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान करण देव, राजू साहू, आयशा हुसैन, सदानंद शर्मा मौजूद रहे।

फोटो- छठ पूजा में शामिल होने पहुँचे मंत्री कवासी लखमा।

वही संबोधित करते हुए कलेक्टर विनित नंदनवार ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह सूरज का तेज बढ़ता है ठीक उसी तरह आपके जीवन मे खुशी व उत्साह बढ़े। साथ ही कहा कि जिस तरह आज घाट में साफ-सफाई दिख रही है ठीक उसी तरह साफ-सफाई रखे। प्रशासन अपना काम कर रहा है आप भी अपना योगदान दे और नगर को साफ-सुधरा रखे।

फोटो- छठ पूजा में संबोधित करते हुए मंत्री कवासी लखमा।

वही एसपी के एल ध्रव ने कहा कि सूर्य भगवान के महत्व को जन-जन तक पहुचाने का काम कर रहे है। क्योंकि बिना सूर्य के जीवन की कल्पना नही की जा सकती। आप सभी को छठ की शुभकामनाएं।

वही मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आज पूरे देश मे घाट पर जाने से रोका जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के लिए पूरी तरह छूट है। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छठ पर्व का अवकाश भी घोषित किया है। आप सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं। साथ ही नगर पालिका को साफ-सुधरा रखने में अपनी भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!