बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
खेल

साथियान ने ऐतिहासिक डब्ल्यूटीटी फीडर खिताब जीता

साथियान ने ऐतिहासिक डब्ल्यूटीटी फीडर खिताब जीता

 ज्ञानसेकरन डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज में पुरुष एकल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय पैडलर बने

स्विस ओपन : क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत और राजावत

बेरूत
 साथियान ज्ञानसेकरन डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज इवेंट में पुरुष एकल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय पैडलर बन गए हैं। उन्होंने हमवतन मानव विकास ठक्कर को 3-1 (6-11, 11-7, 11-7, , 11-4) से हराया।

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के चुआंग चिह-युआन को 3-1 (11-8, 11-13, 11-8, 11-9) से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

वहीं, मानव ठक्कर ने भी सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एएन जेह्युन को सीधे गेम में 3-0 (11-9, 11-8, 12-10) से हराया था।

यह पहली मौका था, जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीटी फीडर इवेंट में पुरुष एकल फाइनल के लिए प्रतिस्पर्धा की।

डब्ल्यूटीटी इवेंट में ज्ञानसेकरन की ये पहली पुरुष एकल सफलता और आईटीटीएफ चेक इंटरनेशनल ओपन 2021 के बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग इवेंट में उनका पहला एकल खिताब है।

मानव के लिए ये दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वह तीनों फाइनल – पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में शामिल थे।

पुरुष युगल फाइनल में, मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी को विश्व नंबर 29 जॉर्ज कैंपोस और क्यूबा के एंडी परेरा के खिलाफ 3-1 (5-11, 11-7, 13-11, 14-12) से हार मिली।

मिश्रित युगल फाइनल में, दीया चितले और मानुष शाह ने मानव ठक्कर और अर्चना कामथ को 3-1 (11-6, 10-12, 11-6, 11-6) से हराकर ख़िताब हासिल किया।

मानव ठक्कर को पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल सहित तीनों फाइनल मैच में हार मिली।

 

स्विस ओपन : क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत और राजावत

बेसल
 शीर्ष भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और युवा खिलाड़ी प्रियांशु राजावत बीडब्ल्यूएफ स्विस ओपन, सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं।

दुनिया में 27वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 10वें नंबर के खिलाड़ी मलेशियाई ली जी जिया को केवल 36 मिनट में सीधे सेट में 21-16, 21-15 से हराया।

दूसरी ओर, राजावत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी चीन के लेई लांक्सी को सीधे गेम में 21-14, 21-13 से हराया।

22 वर्षीय राजावत ने पहले दौर में हांगकांग के विश्व नंबर 14 ली चेउक यियू के खिलाफ बाजी मारी थी। ली साल की शुरुआत में इंडिया ओपन में फाइनलिस्ट थे।

श्रीकांत का अगला मुकाबला चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से होगा, जिन्होंने लक्ष्य सेन को सीधे गेम में 21-17, 21-15 से हराकर बाहर कर दिया। राजावत का मुकाबला ताइपे के एक अन्य शटलर चाउ टीएन चेन से होगा।

एक अन्य पुरुष एकल शटलर किरण जॉर्ज ने एलेक्स लैनियर पर कड़े संघर्ष के बाद 18-21, 22-20, 21-18 से जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका अगला मुकाबला डेनमार्क के रासमस गेम्के से होगा।

इस बीच, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का अभियान यहां जापान की टोकोमा मियाजाकी से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।

सिंधु को दुनिया की 27वें नंबर की जापानी शटलर के खिलाफ एक घंटे और 19 मिनट तक चले मैच में 21-16, 19-21,16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

यह उनकी 16वें दौर में लगातार दूसरी हार थी। पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।