बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 4 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 4 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 6 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
खेल

भारत के किदाम्बी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज अपने अपने मुकाबले जीतकर पुरूष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बासेल (स्विटजरलैंड)
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जापानी युवा खिलाड़ी से हार गई जबकि लक्ष्य सेन को प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै के ली चिया हाओ ने हराया। भारत के किदाम्बी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज अपने अपने मुकाबले जीतकर पुरूष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दूसरे दौर में बाहर हुई सिंधू को जापान की 17 वर्ष की जूनियर विश्व चैम्पियन तोमोका मियाजाकी के हाथों 21.16, 19.21, 16.21 से पराजय झेलनी पड़ी। वहीं सेन को सिर्फ 38 मिनट में ली चिया हाओ ने 21.17, 21.15 से हराया।

श्रीकांत ने मलेशिया के दूसरी वरीयता प्राप्त ली जि जिया को 21.16, 21.15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि राजावत ने चीन के लेइ ला शि को 21.14, 21.13 से हराया। जॉर्ज ने फ्रांस के एलेक्स लेनियर को 18.21, 22.20, 21.18 से मात दी। श्रीकांत का सामना ली चिया हाओ से होगा जबकि राजावत अब चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन से खेलेंगे। जॉर्ज की टक्कर डेनमार्क के रास्मस गेमके से होगी।

चोट के कारण लंबे समय ब्रेक पर रही सिंधू ने पूरी कोशिश की लेकिन जापान की युवा खिलाड़ी के जोश का उनके पास जवाब नहीं था। दो साल पहले विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली मियाजाकी ने पिछले सप्ताह ओरलियंस मास्टर्स जीता था। वह पहला गेम हार गई लेकिन तुरंत वापसी करके 80 मिनट में यह मुकाबला जीता।

इससे पहले महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सिर्फ 36 मिनट में 21.10, 21.12 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना आस्ट्रेलिया की सेतियाना मापासा और एंजेला यू से होगा। भारत की तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा को जापान की रूइ हिरोकामी और युना कातो ने 21.17, 21.16 से हराया।