कटघोरा की मस्जिदों में रूके तीस जमातियों के भी लिए गये सेम्पल… होगी कोरोना की जांच… दो मस्जिदों में 25 फरवरी और दो मार्च को आए 30 जमाती… निगरानी में…

इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

कटघोरा की मक्का मस्जिद और जामा मस्जिद में रूके तीस जमातियों पर प्रषासन की कड़ी निगाह है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने महाराष्ट्र और दिल्ली से आये इन सभी जमातियों को मस्जिदों में ही आईसोलोषन में रखने के निर्देष अधिकारियों को दिए हैं। मक्का मस्जिद में लगभग 35 दिन पहले 25 फरवरी को दिल्ली से आकर 14 जमाती रूके हैं।

वहीं कामठी महाराष्ट्र से 16 लोग दो मार्च को पुरानी बस्ती की जामा मस्जिद कटघोरा पहुंचें हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को देखते हुए एतिहात के तौर पर आज इन सभी 30 जमातियों का गले और नाक के स्वाब का सेंपल मेडिकल टीम द्वारा लिया गया। इन सेंपलों को अब रायपुर स्थिति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स जांच के लिए भेजा जा रहा है।

कटघोरा की मक्का मस्जिद में रूके 14 लोगों में से 13 मुस्तफाबाद दिल्ली के रहवासी हैं जबकि एक झारखंड के गढ़वा जिले के मखातू का निवासी है। लगभग एक माह से अधिक समय पहले आये इन लोगों को प्रषासन ने एतिहातन मस्जिदों में ही आइसोलेशन में रखा है। जिला प्रशासन की मेडिकल टीम ने 29 मार्च को इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है और यह सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

इसी तरह कटघोरा की जामा मस्जिद में रूके कामठी महाराष्ट्र के 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण दो बार 24 एवं 26 मार्च को मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है। जिला प्रषासन द्वारा इन सभी लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सभी को मस्जिद से बाहर नहीं निकलने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने और मस्जिद में रहने के दौरान आपस में एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने की हिदायत भी दी गई है। सभी लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसी परेषानी होने पर तत्काल कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र और जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!