Big news

यूक्रेन में तबाही मचा रहा रूस… उड़ा दी गैस पाइपलाइन, लाखों ने छोड़ा देश… चारों ओर जहरीला धुंआ ही धुंआ, चेतावनी जारी…

इंपैक्ट डेस्क.

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी। वहीं जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है।

बमबारी में मारे जा रहे लोग
रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है।

यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा नुकसान
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था। 

error: Content is protected !!