|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर रिटायर DIG को संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने रिटायर पुलिस अफसर कमलोचन कश्यप को एक वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति दी है।

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।
राज्य सरकार ने रिटायर डीआईजी को संविदा नियुक्ति आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कमलोचन कश्यप, (सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक) को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4 (4) में विहित प्रावधान के तहत् कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी), पुलिस मुख्यालय, छग रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद के विरूद्ध 01 वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक जो भी पहले हो, के लिए संविदा नियुक्ति प्रदान करता है। जारी आदेश में कहा गया है, संविदा की सेवा शर्ते पृथक से जारी की जाएगी।
