गर्म पानी से झुलसी महिला हुई रैफर

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
जिले के कांकेरलंका निवासी कवासी भीमे उम्र 37 वर्ष गर्म पानी से झुलस गई। दरअसल वो घर पर ही गर्म पानी करने के बाद पानी को उठाते वक्त फिसल गई। जिसके बाद वो नीचे गिर गई और पूरा गर्म पानी उसके उपर गिर गया। जिसके कारण वो बुरी तरह झुलस गई। वही उसके पति ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोरनापाल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद सुकमा रैफर किया गया।


महिला के बेटे ने बताया कि देर शाम को मेरी मां कवासी भीमे गर्म पानी कर रही थी उठाते वक्त फिसल गई और पानी उपर गिर गया। उसके बाद मेरे पिताजी ने एंबुलेंस को फोन किया और यहां दोरनापाल लाया गया। अब सुकमा रैफर कर दिया गया हैं

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!