मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 3 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 3 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 13 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 14 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 14 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त
छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन

रायपुर

माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प-2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 08 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन तीसरा पुण्य पर्व स्नान के साथ होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे।

देश-दुनिया में पांचवे कुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन अवसर पर देशभर से पहुंचे साधु-संत एवं विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा शाही स्नान के लिए निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 6.30 बजे संत समागम परिसर से शुरू होकर नवापारा शहर और राजिम शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में बने शाही कुंड पहुंचेगी जहां साधु-संत शाही स्नान करेंगे। वहीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुण्य स्नान कर अपने आप को धन्य करेंगे। महाशिवरात्रि के पहले ही राजिम कुंभ में श्रद्धालु की बहुत भीड़ देखी जा रही है। पर्व स्नान करने दूर-दराज से श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व के पहले ही राजिम नगरी पहुंच रहे हैं। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर तड़के सुबह स्नान पश्चात त्रिवेणी संगम में दीपदान कर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव और भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

राजिम कुंभ कल्प में अंतरर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय के अलावा स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में बिखरी है। राजिम कुंभ कल्प के समापन दिवस में मुम्बई से सुश्री स्वस्ति मेहुल की टीम द्वारा पार्श्व गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी मंच पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश अवस्थी और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रामायण पर आधारित लाईट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन होगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक श्री अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अभनपुर विधायक श्री इंद्रकुमार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, देश के कोने-कोने से आये साधु-संत, नागा बाबा, मठाधीश और श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।