बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 27 मिनट पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 27 मिनट पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 28 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 28 मिनट पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 28 मिनट पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 28 मिनट पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 28 मिनट पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 30 मिनट पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 30 मिनट पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 30 मिनट पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 30 मिनट पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 30 मिनट पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 30 मिनट पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 30 मिनट पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 36 मिनट पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 41 मिनट पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 44 मिनट पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 44 मिनट पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 46 मिनट पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 48 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर करने पर विशेष जोर दिया है। मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिक हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की सुविधा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

*21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता*

सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने जानकारी दी कि इस वर्ष प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की एक समान आदान सहायता प्रदान की जा रही है। सबसे बड़ा लाभ यह है कि प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता का लाभ मिलेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय से कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के साथ-साथ लघु, सीमांत और जनजातीय अंचलों के किसानों को विशेष रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

*उपार्जन केंद्रों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश*

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा के रूप में विशिष्ट पहचान मिली है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं। खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना, नमी मापक यंत्र (मॉइस्चर मीटर), इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और धान की स्टैकिंग की समुचित व्यवस्था हो। धान के उठाव और भंडारण में कमी को रोकने के लिए नियमित निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए जाएं। प्रदेश की सहकारी समितियों के लगभग 3100 उपार्जन केंद्रों को सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है तथा पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक आधारित धान उपार्जन प्रणाली लागू की गई है। किसान घर बैठे तुंहर टोकन ऐप के जरिए भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

*किसानों को त्वरित भुगतान*

सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों के समय पर भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित गुणवत्ता का धान खरीदने और अल्पकालीन कृषि ऋणों की समय पर कंप्यूटर प्रविष्टि करने के भी निर्देश दिए हैं।