शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 46 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस पार्टी के नेता की व नीति की कोई गारंटी नहीं

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के नेता की व नीति की कोई गारंटी नहीं है, वह मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच आउटडेटेड हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। अपने जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना कामकाज तक आउटसोर्स कर दिया है। इतने वर्ष तक शासन में रहने वाले दल की इतनी बड़ी गिरावट और पतन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में बोलते हुए युवा, नारी, गरीब और अन्नदाता किसानों की समस्याओं, उनके समाधान का जिक्र किया।

इससे पहले विपक्ष के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोग सुनने की ताकत भी खो चुके हैं। कांग्रेस ने अपने राज में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई हुई सरकारों को रातों-रात भंग कर दिया। जिस कांग्रेस ने देश के संविधान, लोकतंत्र की मर्यादाओं को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया था। जिस कांग्रेस ने अखबारों तक पर ताले लगाने की कोशिश की थी, जिस कांग्रेस को देश को तोड़ने का नैरेटिव गढ़ने का नया शौक पैदा हुआ है। उत्तर दक्षिण को तोड़ने के लिए बयान दिए जा रहे हैं और वह कांग्रेस हमें लोकतंत्र और संघवाद पर प्रवचन दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने जात और भाषा के नाम पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आतंकवाद और अलगाववाद को अपने हित में पनपने दिया। जिस कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को हिंसा, अलगाव और पिछड़ेपन में धकेल दिया, जिस कांग्रेस ने देश की बहुत बड़ी जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी। जिस कांग्रेस ने देश की सेना का आधुनिकीकरण होने से रोक दिया, वह आज राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो कांग्रेस आजादी के बाद से ही कंफ्यूज रही कि कृषि जरूरी है या उद्योग जरूरी हैं। जो कांग्रेस तय नहीं कर पाई कि नेशनलाइजेशन करना है या प्राइवेटाइजेशन करना है। कांग्रेस 10 साल में अर्थव्यवस्था को 12 नंबर से 11 नंबर पर ला पाई और हम अर्थव्यवस्था को बीते 10 सालों में पांचवें नंबर पर ले आए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह आरक्षण नहीं दिया। सामान्य वर्ग के गरीब को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं माना और अपने ही परिवार को भारत रत्न देते रहे, वह कांग्रेस हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रही है। मुझे पिछले वर्ष का वह प्रसंग अच्छे से याद है। तब हम उस सदन में थे और सदन में देश के प्रधानमंत्री की आवाज का गला घोंटने का भरपूर प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उनकी इस आवाज को ताकत दी है, देश की जनता के आशीर्वाद से आवाज निकल रही है।