District Beejapur

पुलिस नक्सली मुठभेड़, प्रेशर बम के चपेट से जवान घायल…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 
बीजापुर, 22 दिसम्बर। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आज एक जवान घायल हो गया तथा तीन नक्सली घायल होने की खबर है। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वैष्णव ने बताया कि जांगला थाना के तहत ग्राम पोटनार के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति के सूचना पर जिला रिजर्व पुलिस बल एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान आज शाम पोटेनार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो-तीन माओवादियों को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट में आने से एक जवान सुुरेश मिच्चा घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जिसका उपचार जिला अस्पताल बीजापुर में किया जा रहा है। श्री आंजनेय वैष्णव ने बताया कि आस-पास के इलाके में केन्द्रीय सुरक्षा बल, जिला रिजर्व पुलिस बल तथा बस्तर फाइटर्स द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

error: Content is protected !!