कोरोना वायरस को लेकर देश को आज फिर से संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  • न्यूज डेस्क. रायपुर।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी इसको लेकर एक बार फिर से आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे होगा। मालूम हो कि पीएम मोदी कोरोना संकट पर बीते गुरुवार को भी देश को संबोधित कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

देश के 30 राज्यों को सरकारों ने लॉकडाउन किया हुआ है। पंजाब, महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में कर्फ्यू लागू है। पीएम मोदी ने सोमवार को लॉकडाउन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!