पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कर सकते हैं ऐलान

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 अप्रैल) की सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकते हैं। देशव्यापी बंद को बढ़ाने के लिए शनिवार (11 अप्रैल) को हुई अहम बैठक में अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए, जिसके बाद से ही केंद्र इस मुद्दे पर विचार कर रही है।

भारत में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए जारी कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मुख्यमंत्रियों की राय ली कि संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए या नहीं। समझा जाता है कि केंद्र सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों में शामिल सभी पक्षकारों और संबंधित एजेंसियों की भी राय ली है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!