PM MEETING LIVE UPDATE : केजरीवाल ने लाक डाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ाने का सुझाव दिया… उन्होंने रेल, हवाई और सड़क परिवहन को नहीं खोलने की सलाह दी…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीसरी बार बात की, लोगों को जागरूक करने के लिए गमछे को ही मास्क जैसा लगाया…

बैठक में सबसे पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के समक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से देश के हालात पर एक प्रजेंटेशन दिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि मैं हमेशा उपलब्ध हूं कभी भी संवाद कर सकते हैं। हमें इस दौर में केंद्र और राज्य सरकारें कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाक डाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने रेल, हवाई और सड़क परिवहन को नहीं खोलने की सलाह दी। केजरीवाल ने सुझाव देते हुए कहा कि लॉक डाउन को आगे बढ़ाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर हो। लॉक डाउन में राहत देनी हो तो भी ट्रांसपोर्ट ना खोलें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (11 अप्रैल) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के सवाल पर मास्क लगाकर चर्चा किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा कई राज्य, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाने का फैसला लिया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!