रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 17 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 1 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 1 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 2 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 3 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 3 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 3 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 3 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 3 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना
राष्ट्रीय

दिल्ली कूच को अड़े किसानों के आंदोलन में अब निहंग सिखों ने भी हिस्सा लेने का फैसला किया

पंजाब
हाथ में भाला और ढाल, सिर पर पगड़ी और आंखों में तेज! ऐसी ही कुछ निहंग सिखों की पहचान है। दिल्ली कूच को अड़े किसानों के आंदोलन में अब निहंग सिखों ने भी हिस्सा लेने का फैसला किया है। पंजाब, हरियाणा के कई किसान संगठनों ने 13 फरवरी से एमसएपी और कर्ज माफी सहित कई मांगों को लेकर मोर्चा खोला है। दिल्ली में प्रवेश करने से पहले किसानों की रोजाना पुलिस से झड़प होती रहती है। वहीं अब निहंगों ने किसानों की ढाल बनने का फैसला किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निहंगों में से एक शेर सिंह ने सिखों के आध्यात्मिक नेता का जिक्र करते हुए कहा, "गुरु गोबिंद सिंह ने उपदेश दिया है कि सिखों को अन्याय और उत्पीड़न से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। अगर इन प्रदर्शनकारियों को आधी रात में भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है तो हमें तैयार रहना होगा।" उल्लेखनीय है कि निहंगों ने 2021 में पूरे साल चले किसानों के इसी तरह के आंदोलन में भाग लिया था। एक अन्य निहंग राजा राम सिंह ने कहा, "किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है… सरकार यह न सोचे कि वे किसानों को डरा सकते हैं… यह पंजाब है और हम किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

वहीं हरियाणा के अंबाला में गुरुवार रात आंदोलनकारी किसानों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घायल पुलिस कर्मियों की संख्या तीस से अधिक है। यह बात राज्य की बीजेपी सरकार ने शुक्रवार को कही। पुलिस ने दावा किया कि झड़पें तब हुईं जब आंदोलनकारियों ने दिल्ली में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। गुरुवार रात बीजेपी शासित हरियाणा की पुलिस ने कहा कि वह किसानों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज करेगी। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि किसान नेता लगातार कानून व्यवस्था तोड़ रहे हैं और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

गुरुवार रात एक आंदोलनकारी किसान की मौत हो गई। हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर गुरुवार रात किसान की तबीयत खराब हो गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह अपने सिर पर आठ लाख रुपये का कर्ज लेकर इस आंदोलन में शामिल हुए थे। मृत किसान का नाम दर्शन सिंह (62) है। वह पंजाब के भटिंडा के अमरगढ़ गांव के रहने वाले हैं। दर्शन खनौरी 13 फरवरी से बॉर्डर पर बैठे थे। वह अन्य लोगों के साथ 'दिल्ली चलो' आंदोलन में भी शामिल हुए। वह गुरुवार आधी रात से ठीक पहले विरोध स्थल पर बीमार पड़ गए।