Big newsCG breaking

निशू ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, रचा इतिहास… 20500 फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा… देश-विदेश समेत 16 पर्वतों पर फहरा चुकी हैं तिरंगा…

इम्पैक्ट डेस्क.

बिलासपुर की पर्वतारोही ने ऊंची चोटी में तिरंगा लहराने एक और कीर्तिमान रचा है। उन्होंने लद्दाख के 6250 मीटर यानी की 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2 में तिरंगा लहराया है। इससे पहले निश सिंह अफ्रीका महाद्वीप की माउंट किलिमंजारो चोटी पर भी तिरंगा लहराकर अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। वह देश के साथ ही कई विदेशों के 16 पर्वतों को नाप चुकी हैं और कई अवार्ड भी हासिल कर चुकी हैं।

भरनी की रहने वाली निशू सिंह ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कोर्स किया है और स्पोट्र्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। पर्वतारोही के रूप में ऊंची चोटियों पर चढ़कर तिरंगा फहराने का जुनून सवार है। मनाली के 9 हजार 75 फीट ऊंचे कोठरा पठार को नापने की शुरुआत के साथ वह 20 हजार 500 फीट की ऊंचाई तक चढ़ने का रिकार्ड बना चुकी हैं। निशू सिंह हिमाचल प्रदेश के हातू पीक, मनाली के पताल सू, अफ्रीका किलीमंजारो, लद्दाख के कांगड़ी जैसे ऊंची चोटी समेत 16 पर्वतों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

CRPF के रिटायर्ड सिपाही की हैं बेटी
निशू सिंह सकरी के भरनी स्थित CRPF ग्रुप सेंटर के रिटायर्ड सिपाही विपिन कुमार सिंह की बेटी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शुरू से ही पर्वत लांघने का शौक रहा है। निशू की मां मुनी देवी और भाई रवि व विशाल सिंह उसके साहस को देखकर स्पोर्ट्स के साथ ही पर्वतारोहण के लिए प्रशिक्षण दिलाने में मदद करते रहे और उसका हौसला बढ़ाते रहे।

error: Content is protected !!