गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 12 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 26 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 26 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 26 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 26 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 26 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 27 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 41 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 44 मिनट पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 56 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
मनोरंजन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया पोस्टर रिलीज

'बड़े मियां छोटे मियां' का नया पोस्टर रिलीज

मंबई
 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ अहम भूमिका निभा रही सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। हाथों में बंदूक लिए फाइटिंग के मूड में अक्षय और टाइगर दुश्मनों से लड़ाई के लिए एकदम तैयार दिख रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, उनका एक्शन शब्दों से ज्यादा तेज बोलेगा। आप सभी व्यक्तियों के सामने एक्शन में प्रस्तुत है।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

रश्मिका मंदाना से सगाई की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी

मंबई
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की इस समय खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि ये दोनों फरवरी महीने में अपने रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों अपने रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। अब इस बारे में खुद विजय देवरकोंडा ने प्रतिक्रिया दी है।

विजय ने अपने और रश्मिका के रिश्ते की बातों पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में एक्टर विजय देवरकोंडा ने साफ किया है कि वह रश्मिका मंदाना को डेट या शादी नहीं करेंगे। विजय ने साक्षात्कार में कहा, "मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। हर साल मैं अपने रिश्ते और शादी के बारे में अफवाहें सुनता हूं। हर दो साल में मीडिया मेरी शादी तय कर रहा है। वे बस मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

विजय और रश्मिका के अफेयर की चर्चा हमेशा होती रहती है लेकिन दोनों का कहना है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। रश्मिका और विजय ने ''गीता गोविंदम'', ''डियर कॉमरेड'' जैसी रोमांटिक तेलुगु फिल्मों में साथ काम किया है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

रश्मिका मंदाना के काम की बात करें तो वह हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर ''एनिमल'' में नजर आई थीं । इसके बाद वह वियतनाम घूमने गईं। उनकी वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। इसके बाद विजय ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहीं से दोनों के एक साथ वियतनाम जाने की चर्चा शुरू हुई और उसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी लेकिन विजय ने साफ किया कि ये महज अफवाह हैं।

 

सामंथा ने 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल' के लिए थ्रोबैक वर्कआउट वीडियो किया शेयर

मुंबई
 एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल: इंडिया' की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्होंने शनिवार को दोनों प्रोजेक्ट्स की तैयारियों के थ्रोबैक वर्कआउट वीडियो शेयर किए।

एक्ट्रेस ने जासूसी थ्रिलर ड्रामा 'द फैमिली मैन' सीजन दो में राजी का किरदार निभाया था। सीरीज राज और डीके द्वारा बनाई गई है, और इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें शारिब हाशमी और प्रियामणि भी हैं।

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में थ्रोबैक वीडियो शेयर की, जिसमें वह ब्लैक टैंक टॉप और मैचिंग लेगिंग पहने जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस वजन उठाती नजर आ रही हैं।

एक अन्य पोस्ट में, सामंथा ने एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस अपने बाइसेप्स दिखा रही है।

उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "सिटाडेल… जितना बड़ा बाइसेप्स, उतना बड़ा एक्शन हैशटैग 2023"

सामंथा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' के भारतीय रूपांतरण में दिखाई देंगी। इस बीच, उन्हें अब से पहले विजय देवरकोंडा के साथ 'कुशी' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'चेन्नई स्टोरीज' पाइपलाइन में है।