देशभर में लॉकडाउन 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया… गृहमंत्रालय ने जारी किया आदेश… 17 मई तक नए नियमों के साथ प्रभावशील होगा लॉकडाउन…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। देश में 40 दिनों का लॉकडाउन 3 मई को पूरा हो रहा है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी…

लॉक डाउन .03 को लेकर गाइड लाइन भी जारी होने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। वैसे माना जा रहा है कि जिस तरह से सरकार ने पहले से रेड, आरेंज और ग्रीन तीन जोन में कोरोना संक्रमण क्षेत्र का बंटवारा किया है उसके अनुसार ही कड़ाई और ढील की गुंजाईश भी मिलने की संभावना है।

पर जब तक लॉक डाउन को पूरी तरह खोला नहीं जाता तब तक जीवन पर इसका प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष प्रभाव पड़ता ही रहेगा। आज से देश के विभिन्न इलाकों में फंसे मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने का क्रम शुरू कर दिया गया है।

इस दफा सीधे गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ज​बकि यह उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार अथवा रविवार को प्रधानमंत्री पहले की ही तरह राष्ट्र को संबोधित कर लॉक डाउन बढ़ाने अथवा शिथिल करने की जानकारी देंगे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!