मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 54 मिनट पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 55 मिनट पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 57 मिनट पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 3 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 3 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 13 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त
छत्तीसगढ़

विधायक रेणुका सिंह निभाएंगी वादा, कोरिया में 10वीं और 12वीं में टॉपर बेटियों को तोहफे में मिलेगी स्कूटी

कोरिया.

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद भरतपुर सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने अपने वायदे के अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भरतपुर सोनहत विधानसभा में अव्वल आने वाली दो छात्राओं को स्कूटी आचार संहिता खत्म होने के बाद ही भव्य समारोह में स्कूटी प्रदान करेंगी। अविभाजित कोरिया जिले में टॉपर छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए ऐसा कार्य करने वाली विधायक रेणुका सिंह पहली जनप्रतिनिधि होंगी।

विधायक की घोषणा के अनुसार न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल जनकपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा शिफा बी 96.50 प्रतिशत प्राप्त कर 10वीं बोर्ड परीक्षा में भरतपुर-सोनहत विधानसभा में अव्वल रही एवं  स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, भरतपुर की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधायक रेणुका सिंह इन दिनों झारखंड राज्य के चुनावी दौरे पर हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों टॉपर छात्राओं व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर इस उपलब्धि के लिए बधाई देते ही उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अपनी घोषणा अनुरूप आचार संहिता खत्म होने के बाद स्कूटी देने की बात कही है। दोनों छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमे लिखा है कि शाबाश… शिफ़ा और अंकिता। कठिनाइयों के बीच सफलता अर्जित कर आप दोनों ने साबित किया है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। इच्छाशक्ति के साथ सच्ची लगन और परिश्रम से सफलता निश्चित है। आपके माता-पिता और गुरु धन्य हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मेरे विधानसभा क्षेत्र से कक्षा 10 वीं में जनकपुर निवासी शिफा बी छात्रा न्यू लाइफ इंग्लिश स्कूल (जनकपुर) को 96.50% एवं 12 वीं में भरतपुर की अंकिता रजक छात्रा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (भरतपुर) को 91.20% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों से फ़ोन में बात कर अपनी शुभकामनाएं दी। विधानसभा के बच्चों से मैंने वादा किया था की प्रथम आने पर उनको स्कूटी या बाइक इनाम में दूँगी। मेरिट होल्डर बच्चो को किए गये वादे अनुसार स्कूटी आरक्षित कर दी गयी है। पुनः आप दोनों को बधाई।

एग्जाम शुरू होने से पहले की थी घोषणा
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले भरतपुर-सोनहत विधानसभा में टाॅप करने वाले छात्र-छात्राओं को बाइक व स्कूटी देने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया में पोस्ट कर रेणुका सिंह ने लिखा था की मेरे विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत में 10 वी और 12 वी में अव्वल आने वाले छात्रों को मैंने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने छात्रों को मैंने बाइक या स्कूटी देने का निर्णय लिया है। इसी घोषणा को पूरा करते हुए 4 जून के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद जनकपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर टॉपर छात्राओं को स्कूटी वितरण होगा।