सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
(रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 5 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 5 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 5 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 5 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन
व्यापार

मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, तेल महंगा रहने की आशंका

मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, तेल महंगा रहने की आशंका

नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान युद्ध का असर दुनिया पर पड़ा है और ये आगे भी बना रहेगा. विदेश से भारतीय इकोनॉमी और कच्चे तेल को लेकर एक बुरी खबर आई है. एशियन डेवलपमेंट बैंक यानी ADB के मुताबिक, Iran War की वजह से पैदा हुई ग्लोबल टेंशन का असर जारी रहेगा और कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती है. इकोनॉमिस्ट ने कहा है कि इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा और यहां पर महंगाई का बम फूट सकता है. इसके साथ ही एडीबी ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भी बड़ी कटौती की है.

इतनी रहेगी कच्चे तेल की कीमत
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एडीबी के चीफ इकोनॉमिस्ट अल्बर्ट पार्क ने कहा है कि मिडिल ईस्ट संकट के उम्मीद से अधिक लंबे समय तक चला, इसके कारण सप्लाई चेन में पैदा हुआ रुकावट से कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने की आशंका है.

उन्होंने कहा कि,'Crude Oil की ऊंची कीमतों की संभावना के साथ, नए आउटलुक को देखें, तो ये 2026 के लिए औसत कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल रहेगी. 2027 में यह 80 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहनी चाहिए.'  अल्बर्ट के मुताबिक, भविष्य के अनुमानों के अनुसार अगले साल के लिए कीमतें पहले की तुलना में अधिक रहने का संकेत दे रही हैं.

 भारत की GDP को लगेगा झटका
भारत पर वेस्ट एशिया संकट के प्रभाव के बारे में बात करते हुए अल्बर्ट पार्क ने कहा कि इससे देश की जीडीपी वृद्धि (India's GDP Growth) में 0.6 फीसदी की कमी आएगी, जिससे यह 6.3 फीसदी पर आ जाएगी.

गौरतलब है कि एशियाई विकास बैंक ने बीते अप्रैल महीने में अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ मौजूदा वित्त वर्ष में 6.9 फीसदी पर मजबूती से बनी रहेगी, जबकि मजबूत घरेलू डिमांड के कारण अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 7.3 फीसदी हो जाएगी. पार्क ने राहत भरी बात भी कही कि इससे अगले वर्ष देश का विकास फिर से पटरी पर आ जाएगा.

क्या फूटने वाला है महंगाई बम?
Middle East War और Crude Oil Price के हाई बने रहने के चलते सिर्फ भारत की जीडीपी पर ही असर नहीं पड़ेगा. बल्कि देश में महंगाई का बम भी फूट सकता है. एडीडी अर्थशास्त्री ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में India Inflation में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पहले अनुमान 4.5 फीसदी का जताया गया था, जिसे बढ़ाते हुए 6.9 फीसदी किया गया है. यानी महंगाई दर में सीधे 2.4 फीसदी का उछाल आ सकता है.

देश में महंगाई बढ़ने के पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत आयातित तेल और गैस पर अधिक निर्भर है. अगर चीन को हटा दिया जाए, तो इस वर्ष ग्रोथ पर पड़ने वाला यह नकारात्मक 0.6 फीसदी पूरे क्षेत्र के लिए भी लगभग एक समान है.

इकोनॉमिस्ट का कहना है कि फर्टिलाइजर की लागत बढ़ने से किसान कम इस्तेमाल को मजबूर होंगे, जिससे पैदावार कम होगी और साल के अंत में इसकी उपलब्धता भी कम हो जाएगी. इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों (Food Price) पर पड़ेगा, लेकिन कितना असर पड़ेगा यह गैस आपूर्ति में व्यवधान पर निर्भर करेगा.