मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 37 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 39 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 48 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 50 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 55 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
व्यापार

एलएंडटी के विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को भारत और विदेशों में मिले कई ठेके

एलएंडटी के विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को भारत और विदेशों में मिले कई ठेके

वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना काफी अधिक:सीईए

किसानों के लिए कारदेखो ग्रुप ने लॉन्च किया ट्रैक्टर्सदेखो

नई दिल्ली
 लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को देश और विदेश में कई ठेके मिले हैं। कंपनी को भारत में दो ‘फ्लोटिंग’ सौर संयंत्र स्थापित करने के ठेके मिले हैं।

विद्युत पारेषण एवं वितरण (पीटीएंडडी) इकाई को राजस्थान और कर्नाटक में सौर ऊर्जा क्षेत्रों को एकीकृत करने के लिए पारेषण लाइनें और गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन स्थापित करने के भी ठेके मिले हैं। कंपनी को विदेश में गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाने का ठेका मिला है।

संयुक्त अरब अमीरात में कंपनी को दो सबस्टेशन के निर्माण तथा संबंधित कार्यों का ठेका मिला है। लार्सन एंड टुब्रो 23 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उन्न्त विनिर्माण व सेवाओं के कारोबार में है।

 

वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर आठ प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना काफी अधिक:सीईए

नई दिल्ली
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष की तीन तिमाहियों में दर्ज की गई मजबूत वृद्धि के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर आठ प्रतिशत तक पहुंचने की काफी संभावना है।

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दिसंबर 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही में 8.4 प्रतिशत बढ़ा। दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही जबकि पहली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत थी। उन्होंने यहां एनसीएईआर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। यदि आप पहली तीन तिमाहियों में वृद्धि की गति को देखें, तो स्पष्ट रूप से वृद्धि दर आठ प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना काफी अधिक है।’’

यह 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 7.5 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान से अधिक है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान 6.8 प्रतिशत है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सात प्रतिशत जीडीपी वृद्धि की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2024-25 से आगे की वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि दर 6.5 से 7 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, क्योंकि पिछले दशक की तुलना में इस दशक में मुख्य अंतर वित्तीय तथा कॉरपोरेट क्षेत्र में गैर-वित्तीय क्षेत्र की बैलेंस शीट की मजबूती से है।

किसानों के लिए कारदेखो ग्रुप ने लॉन्च किया ट्रैक्टर्सदेखो

नई दिल्ली
 ऑटो टेक कंपनी कारदेखो ने  नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ट्रैक्टर्सदेखो पेश किया। इस प्लेटफॉर्म के जरिए किसान आसानी से अपनी जरूरत के मुताबिक ट्रैक्टर की खोज कर सकते हैं। अपने इस कदम के साथ कार देखो ग्रुप ने वाणिज्यिक और कृषि वाहनों के सेगमेंट में कदम रख दिया है।

कारदेखो ग्रुप के न्यू ऑटो बिजनेस के सीईओ मयंक जैन ने कहा, "किसानों के लिए टैक्टर काफी महत्वपूर्ण होता है। कम जानकारी के साथ सही टैक्टर खोजना एक कठिन कार्य है। इसके लिए हमने ट्रैक्टर्सदेखो प्लेटफॉर्म पेश किया है, जिसकी मदद से किसान आसानी से सही ट्रैक्टर की खोज कर सकते हैं।"

इस प्लेटफॉर्म पर खरीदार, विक्रेता, डीलर के साथ सर्विस सेंटर भी उपलब्ध हैं, जो ट्रैक्टर की खोज को किसानों के लिए आसान बनाएगा। कंपनी ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर ट्रैक्टर की जानकारी के साथ विशेषज्ञ की सलाह और पूरी ट्रैक्टर इंडस्ट्री की जानकारी भी मिलेगी।

कारदेखो ग्रुप की स्थापना 2008 में हुई थी। वर्तमान में कंपनी के 6 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी का मूल्यांकन करीब 1.2 अरब डॉलर का है। वाहन सेगमेंट के अलावा कंपनी इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म इंश्योरेंसदेखो, फिनटेक प्लेटफॉर्म रूपी, शेयर मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रेव आदि का संचालन करती है। कंपनी में सिकोइया, हिलहाउस कैपिटल, कैपिटलआईजी, रतन टाटा ट्रस्ट, लीपफ्रॉग, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अन्य कंपनियों ने निवेश किया हुआ है।