गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 8 मिनट पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 8 मिनट पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 9 मिनट पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 9 मिनट पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 9 मिनट पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 24 मिनट पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 25 मिनट पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 25 मिनट पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 1 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 1 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 1 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 2 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 2 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 2 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो 2 घंटे पहले खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार 2 घंटे पहले कृषि उन्नत योजना:धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, शासन की व्यवस्था के प्रति जताया आभार Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव 3 घंटे पहले Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव से पहले महंगी हुई शराब, जानिए एक बोतल पर नई कीमत

रायपुर
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब महंगी हो गई है। चुनाव से पहले शराब महंगी होने से एक ओर जहां मदिरा प्रेमियों को झटका लगा है तो वहीं प्रत्याशियों के भी पसीने अब छूट रहे हैं। दरअसल हर बार चुनाव में वोटरों को रिझाने जमकर शराब बांटा जाता है। ऐसे में चुनाव से पहले कीमत बढ़ने से अब चुनावी खर्च और बढ़ जाएगा।

फिलहाल आबकारी विभाग की ओर देसी-विदेशी शराब की नई कीमत जारी कर दी है। आदेश के अनुसार नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। प्रदेश में अब आज से क्वार्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से मदिरा प्रेमियों की जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बता दें कि विभाग ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स बताकर कीमतों में बढ़ोतरी की है।

यहां सुबह से शाम तक रहती है भीड़

रायपुर जिले के खरोरा में सबसे ज्यादा शराब की ब्रिकी होती है। यह अन्य नगरों की तुलना में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली शराब दुकानों में से एक हैं। खरोरा नगर की पहचान ही शराब की ताबड़तोड़ बिक्री हैं। ऐसे में कीमत बढ़ने से लोगों को भारी झटका लगा है। यहां सुबह से रात तक सुराप्रेमियों की भीड़ लगी रहती है। वहीं दाम बढ़ने से शराब के शौकीनों के लिए खबर अच्छी नहीं है। शराब पीने के लिए लोगों को अब कुछ ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

आबकारी विभाग ने बताया कि 1 अप्रैल से एक्साइज ड्यूटी के साथ शराब की ब्रिकी शुरू हो गई है। नई आबकारी नीति में इसका प्रावधान किया है। बताया जाता है कि प्रदेश में देसी शराब की एक्साइज ड्यूटी 7 साल से बढ़ी नहीं है। इसी तरह विदेशी शराब में विगत कई साल से एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ी है। यहीं कारण है कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से शराब के शौकीनों के जेब पर इसकी विपरीत असर पड़ेगा।

देशी शराब दुकानों में मिलेंगे कई ब्रांड

अब शराब प्रेमियों को मनचाहे ब्रांड की शराब उपलब्ध होगी। सरकार ने 1 अप्रैल से कई ब्रांडेड शराब के साथ अनुबंध किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में लगभग सात साल पहले अहाता के लिए तय की गई दरों से वर्तमान दर पांच गुना अधिक है। इसके साथ ही देसी शराब के सिंडीकेट को खत्म करने की दिशा में कदम उठाते हुए पांच से दस नए सप्लायरों से अनुबंध किया गया है। इससे देसी शराब दुकानों में दो की जगह पांच से दस प्रकार के नए ब्रांड मिलेंगे।

आबकारी विभाग के वित्त प्रभारी प्रीति कुशवाहा ने कहा कि 1 अप्रैल से कीमत बढ़ने वाली हैं। पुराना स्टॉक पुराने रेट पर ही बिकेगा। जैसे-जैसे नया स्टॉक आएगा, उप छपी कीमतों के हिसाब से शराब बेची जाएगी।