National News

लखीमपुर खीरी हिंसा : संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में रेल रोको आंदोलन का किया ऐलान…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पैक डेस्क.

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने देशभर में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। वहीं आगामी 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत होगा।

बता दें कि कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा से इस्तीफे की और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसान मोर्चा 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोको आंदोलन करेगी।

वहीं इससे पहले 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। उल्लेखनीय है कि आज लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे से पूछताछ चल रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा कि जल्द ही मंत्री के बेटी की गिरफ्तारी के साथ ही सत्य की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!