रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 30 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता
राजनीति

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना चुनाव मैदान में उतरते ही राजनेता बन गई

मंडी
 अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना चुनाव मैदान में उतरते ही राजनेता बन गई हैं। वह राजनीति के दांवपेच में कभी उलझी तो कभी अनुभवी नजर आ रही है। हिमाचल कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह के राजनीतिक हमलों का जवाब वह जनसभा में सलीके से देती हैं। नॉमिनेशन करने के बाद ही कंगना एक कार्यक्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री के सवाल पर ट्रोल हुईं। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताया था। इसके बाद कंगना पर बाहरी होने के आरोप भी लगे, जबकि मंडी में उनका पैतृक घर भी है।

फिर विरोधियों ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया। जब विरोधियों ने बीफ खाने का आरोप लगाया तो कंगना तिलमिला उठीं। कंगना ने इसका जवाब भी जनसभा में दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जब उन्होंने बीफ खाने का प्रमाण मांगा तो जवाब मिला कि आपके खाने-पीने से क्या लेना-देना। उन्होंने ये भी कहा कि मैं अशुद्ध हूं और मेरे पास चरित्र नहीं है, लेकिन जब मैंने उन्हें अपना चरित्र दिखाया तब कहा गया कि आपको प्राथमिक मुद्दों पर बोलना चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू और राजा बाबू नाम दे दिया

कंगना रनौत राजनीति में बोली की गोली चलाने में माहिर तो अभी नहीं हुई हैं मगर चुनावी लहजा उनके भाषणों में दिखने लगा है। पिछले दिनों मंडी की जनसभा में उन्होंने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू कहकर संबोधित किया। साथ ही अपने चिर परिचित आक्रमक तेवर में उन्हें चुनौती भी दे डाली थी। कंगना ने ललकारते हुए कहा कि यह तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है जो डराकर भगा दोगे। वह अपने भाषणों में विक्रमादित्य सिंह को छोटा भाई भी बुलाती हैं और राजा बाबू भी कहती हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसे क्यों संबोधित कर रही हैं, तो उन्होंने उल्टा तपाक से पूछ लिया कि छोटे भाई को राजा बाबू कहने में गलत क्या है? विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हैं। बाहरी होने के आरोप पर कंगना ने कहा कि उनके दादा हिमाचल प्रदेश से विधायक रह चुके हैं, फिर वह बाहरी कैसे हुईं। कुल मिलाकर चुनाव में उतरी कंगना के पास राजनीतिक सवालों के जवाब होते हैं।

पीएम मोदी के नाम पर ही कंगना मांग रही हैं वोट

मंडी के चुनाव में उतरते ही कंगना रनौत इलाके के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से भी मिलीं और चुनाव में समर्थन मांगा। महेश्वर सिंह तीन बार मंडी सीट से लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में शामिल होती हैं। कंगना के चुनाव की जिम्मेदारी उनके पिता ने संभाल रखी है। कंगना एक दिन में दो-तीन जनसभा और खुली जीप में रोड शो करती हैं। हिंदी और हिमाचली में बोलकर जनता से संवाद करती हैं। अपने भाषण में केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करना नहीं भूलती हैं और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी जीत की गारंटी मांगती हैं। बड़ों को चाचा और ताई बोलकर रिश्ता जोड़ने की कोशिश करती नजर आती हैं। बीजेपी की टीम उन्हें लोकल राजनीतिक घटनाओं से अपडेट करती है। कांग्रेस के कैंडिडेट घोषित नहीं होने और प्रचार के दौरान एकमात्र प्रत्याशी होने का फायदा उन्हें मिल सकता है। हालांकि स्थानीय लोग मानते हैं कि कंगना एक फिल्म स्टार है। लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ रही है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का कहना है कि कंगना को वोट नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही मिलेगा। अगर वह जीतती हैं तो यह जीत नरेंद्र मोदी के खाते में जाएगा।