शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 14 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 14 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 14 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 14 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 29 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 29 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 2 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 2 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 3 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 3 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला
राजनीति

सीट शेयरिंग में देरी पर बोले जयराम रमेश- ममता को पहली बार कांग्रेस ने ही सांसद बनाया था

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 'एकला चलो रे' का ऐलान कर दिया है. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. लेकिन कांग्रेस ने अब भी ममता बनर्जी से उम्मीद नहीं छोड़ी है. पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'टीएमसी से बातचीत जारी है. ममता बनर्जी ने भी कहा है कि बीजेपी को हराना पहला मकसद है. तू-तू मैं-मैं होती रहती है'.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था. उनकी पार्टी का नाम भी देखिए. उसमें तृणमूल भी है और कांग्रेस भी है. कांग्रेस के दरवाजे टीएमसी के लिए सदैव खुले हैं. हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं. हमारी उम्मीदों के मुताबिक, पल्टी राम (नीतीश कुमार) और आरएलडी को छोड़कर इंडिया ब्लॉक में शामिल सभी 26 पार्टियां एकजुट हैं'.

पहले खबरें आईं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गई है.  कांग्रेस 5 और तृणमूल 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अगले ही दिन डेरेक ओ ब्रायन ने टीएमसी के अकेले चुनाव लड़ने की बात कह दी.

जयराम रमेश ने अन्य राज्यों में गठबंधन को लेकर कहा, 'खास बात ये है कि (यूपी में) गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है…इसे अंतिम रूप देने में वक्त लगा. आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान कर रही हैं. यह बार-बार कहा जा रहा था कि कांग्रेस आलसी है और उसे गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन मैंने हमेशा कहा कि इसमें समय लगता है'. बता दें कि AAP और कांग्रेस दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गोवा और चंडीगढ़ में सीट बंटवारे को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

जयराम रमेश इन दिनों राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के साथ उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं. इस यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा में शामिल होंगे. हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं'. इधर प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए हापुड़ पहुंच गई हैं. पहले उन्हें वाराणसी में ही यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह शामिल नहीं हो पाई थीं.